तीरंदाजी विश्व कप 2025 का चौथा स्पेन के मैड्रिड में 8 से13 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाज ने 2 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक जीते.
पदक तालिका में भारतीय टीम 8वें स्थान पर रही. 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 9 पदकों के साथ दक्षिण कोरिया शीर्ष पर रहा.
3 स्वर्ण सहित कुल 2 पदकों के साथ नीदरलैंड दूसरे और 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 4 पदकों के साथ फ़्रांस तीसरे स्थान पर रहा.
भारतीय तीरंदाजों द्वारा जीते गए पदक
मैड्रिड में भारतीय तीरंदाजों ने सभी पदक कम्पाउंड स्पर्धा में जीते. ज्योति सुरेखा वेन्नम भारतीयों द्वारा जीते गए सभी तीन पदकों में शामिल थीं.
ज्योति सुरेखा वेन्नम, महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में ब्रिटेन की एला गिब्सन से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और पृथिका प्रदीप, महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में चीनी ताइपे की टीम से हार गईं और उन्हे रजत पदक मिला.
ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव को टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
2025 तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय प्रदर्शन
2025 तीरंदाजी विश्व कप में, अब तक चार चरण आयोजित किए गए हैं. इसका फाइनल चरण अक्टूबर 2025 में नानजिंग, चीन में होगा.
चार चरणों में, भारतीय तीरंदाजों ने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य कुल 14 पदक जीते हैं.
चरण-1 (अमेरिका के ऑबर्नडेल में आयोजित): भारत ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीते.
चरण-2 (चीन के शंघाई में आयोजित): भारत ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते.
चरण-3 (तुर्की के अंताल्या में आयोजित): भारत एक भी पदक जीतने में असफल रहा.
चरण-4 (स्पेन के मैड्रिड में आयोजित): भारत ने 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल तीन पदक जीते.
तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup)
तीरंदाजी विश्व कप विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता है. यह प्रतियोगिता पाँच चरणों में (अलग-अलग देशों में) आयोजित किया जाता है. चार चरणों के प्रत्येक श्रेणी के आठ सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज फाइनल चरण में भाग लेते हैं.
विश्व तीरंदाजी (World Archery),विश्व भर में तीरंदाजी का नियामक निकाय है. यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति से संबद्ध है. इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के लुसाने में है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2025-07-17 08:55:552025-07-17 08:55:55तीरंदाजी विश्व कप 2025 मैड्रिड: भारत ने तीन पदक जीते