यूनेस्को ने मराठा सैन्य लैंडस्केप्स को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया

  • भारत के मराठा सैन्य लैंडस्केप्स (Maratha Military Landscapes) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. यूनेस्को ने इसकी घोषणा विश्व धरोहर समिति के 47वें वार्षिक सत्र में की थी.
  • विश्व धरोहर समिति का 47वां सत्र, 6 से 15 जुलाई 2025 तक पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित किया गया था.
  • समिति की बैठक के दौरान 20 में से 18 देशों ने इस मराठा सैन्य लैंडस्केप्स को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया.
  • इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का 44वां प्रमुख स्थल (44th UNESCO Heritage Site of India) बन गया है.

मराठा सैन्य लैंडस्केप्स क्या है?

  • मराठा सैन्य लैंडस्केप्स (सैन्य परिदृश्य) 17वीं से 19वीं शताब्दी के दौरान मराठा साम्राज्य द्वारा निर्मित 12 किलों की एक असाधारण शृंखला है. इसमें 11 किले महाराष्ट्र में और 1 किला तमिलनाडु में है.
  • महाराष्ट्र में- सलहेर, शिवनेरी, लोहागढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु में- जिंजी किला शामिल हैं.
  • 12 किलों की यह शृंखला मराठा साम्राज्य की रणनीतिक सैन्य दृष्टि और स्थापत्य कला की प्रतिभा को प्रदर्शित करता है.

भारत विश्व स्तर पर छठे स्थान पर

  • विश्व धरोहर स्थलों की सर्वाधिक संख्या के मामले में भारत विश्व स्तर पर छठे स्थान पर. वहीं एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है.
  • यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में सबसे अधिक स्थल इटली (61 स्थल) के हैं. चीन (60 स्थल)  दूसरे, जर्मनी (55 स्थल) तीसरे, फ़्रांस (54 स्थल) चौथे और स्पेन (50 स्थल) स्थान पर है.

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Sites in India)

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल विरासत को सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है. यूनेस्को ने भारत में 44 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:

क्रमांकविश्व विरासत स्थल और वर्गवर्षसंबंधित राज्य
1.आगरा का किला (सांस्कृतिक)1983उत्तर प्रदेश
2.अजंता की गुफाएं (सांस्कृतिक)1983महाराष्ट्र
3.एलोरा की गुफाएं (सांस्कृतिक)1983महाराष्ट्र
4.ताज महल (सांस्कृतिक)1983उत्तर प्रदेश
5.महाबलीपुरम के स्मारक (सांस्कृतिक)1984तमिलनाडु
6.सूर्य मंदिर (सांस्कृतिक)1984ओड़िशा
7.मानस वन्यजीव अभ्यारण्य (प्राकृतिक)1985असम
8.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)1985असम
9.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)1985राजस्थान
10.गोवा के चर्च (सांस्कृतिक)1986गोवा
11.फतेहपुर सीकरी (सांस्कृतिक)1986उत्तर प्रदेश
12.हम्पी के स्मारक (सांस्कृतिक)1986कर्नाटक
13.खजुराहो के मंदिर (सांस्कृतिक)1986मध्य प्रदेश
14.एलीफेंटा की गुफाएं (सांस्कृतिक)1987महाराष्ट्र
15.महान चोल मंदिर (सांस्कृतिक)1987/ 2004तमिलनाडु
16.पट्टाकल के स्मारक (सांस्कृतिक)1987कर्नाटक
17.सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)1987पश्चिम बंगाल
18.नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान व फूलों की घाटी (प्राकृतिक)1988/ 2005उत्तराखंड
19.सांची का स्तूप (सांस्कृतिक)1989मध्य प्रदेश
20.हुमायूं का मक़बरा (सांस्कृतिक)1993दिल्ली
21.क़ुतुब मीनार (सांस्कृतिक)1993दिल्ली
22.भारत के पर्वतीय रेलवे (दार्जिलिंग/नीलगिरी/शिमला) (सांस्कृतिक)1999/ 2005/ 2008पश्चिम बंगाल/ तमिलनाडु/ हिमाचल प्रदेश
23.महाबोधि मंदिर (सांस्कृतिक)2002बिहार
24.भीमबेटका गुफ़ाएं (सांस्कृतिक)2003मध्य प्रदेश
25.चंपानेर – पावागढ़ पार्क (सांस्कृतिक)2004गुजरात
26.छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सांस्कृतिक)2004महाराष्ट्र
27.लाल किला (सांस्कृतिक)2007दिल्ली
28.जंतर-मंतर (सांस्कृतिक)2010राजस्थान
29.पश्चिमी घाट (प्राकृतिक)2012गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल
30.राजस्थान के पहाड़ी किले (सांस्कृतिक)2013राजस्थान
31.रानी की वाव (सांस्कृतिक)2014गुजरात
32.ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)2014हिमाचल प्रदेश
33.नालंदा (सांस्कृतिक)2016बिहार
34.कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (मिश्रित)2016सिक्किम
35.ली कार्बुसियर के स्थापत्य कार्य (सांस्कृतिक)2016चंडीगढ़
36.अहमदाबाद शहर (सांस्कृतिक)2017गुजरात
37.विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको (सांस्कृतिक)2018महाराष्ट्र
38.जयपुर (सांस्कृतिक)2019राजस्थान
39.काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर (सांस्कृतिक)2021तेलंगाना
40.धोलावीरा (सांस्कृतिक)2021गुजरात
41.शान्तिनिकेतन (सांस्कृतिक)2023पश्चिम बंगाल
42.होयसल मंदिर समूह (सांस्कृतिक)2023कर्नाटक
43.मोइदाम (सांस्कृतिक)2024असम
44.मराठा सैन्य परिदृश्य (सांस्कृतिक)2025महाराष्ट्र और तमिलनाडु

भारतीय संविधान में प्रावधान

भारतीय संविधान ने धरोहरों को संभालने की व्यवस्था की है. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 के अनुसार ‘यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यह अपनी समृद्ध मिश्रित सांस्कृतिक विरासत का सम्मान और संरक्षण करें’.

यूनेस्को (UNESCO): एक दृष्टि

  • यूनेस्को या UNESCO, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) का संक्षिप्त रूप है.
  • यह संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है.
  • UNESCO का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है. UNESCO के वर्तमान अध्यक्ष आंद्रे अजोले हैं.