भारत को 2024-26 के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष चुना गया

भारत को 2024 से 2026 तक दो वर्ष के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. नई दिल्ली में 3-6 नवंबर 2024 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा के सातवें सत्र में यह फैसला लिया गया.

मुख्य बिन्दु

  • भारत को नए दो साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुना गया.
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को चार क्षेत्रीय समूहों में विभाजित किया गया है: अफ्रीका, एशिया-प्रशांत, यूरोप और अन्य, और लैटिन अमेरिका और कैरेबियन.
  • दो उपाध्यक्ष इन क्षेत्रीय समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं, और 2024-26 के लिए नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष इस प्रकार हैं:
  1. अफ़्रीका क्षेत्र के उपाध्यक्ष- घाना और सेशेल्स
  2. एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष- ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका
  3. यूरोप और अन्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष- जर्मनी और इटली
  4. लैटिन अमेरिका और कैरेबियन- ग्रेनाडा और सूरीनाम.
  • महानिदेशक—भारत के आशीष खन्ना को चार साल (2024-28) के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के तीसरे महानिदेशक के रूप में चुना गया. वह एक अन्य भारतीय डॉ. अजय माथुर का स्थान लेंगे.
  • इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) असेंबली की सातवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. इसमें 103 सदस्य देशों और 17 हस्ताक्षरकर्ता देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन…»

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉