डेली कर्रेंट अफेयर्स
केंद्रीय वित्त मंत्री ने श्रीलंका की तीन दिन की राजकीय यात्रा संपन्न की
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 1 से 3 नवंबर तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण वार्ताएं और राजनयिक विचार-विमर्श हुए थे.
मुख्य बिन्दु
- वित्त मंत्री सीतारामन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के आगमन के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रीलंका सरकार द्वारा आयोजित ‘नाम टू हंड्रेड’ सम्मेलन को संबोधित किया था. समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने भी शामिल थे.
- उन्होंने ‘भारत-श्रीलंका व्यापार शिखर सम्मेलन’ को भी सम्बोधित किया. सम्मेलन का विषय था- सम्पर्क वृद्धि: समृद्धि के लिए भागीदारी. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार को बढ़ावा देना था.
- वित्तमंत्री श्रीलंका के नेताओं के साथ भी वार्ता किए जिसमें दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के कार्यनीतिक महत्व पर जोर दिया गया.
- ऊर्जा क्षेत्र में सक्षमता के लिए वित्तमंत्री की उपस्थिति में श्रीलंका में धार्मिक स्थलों के सौर विद्युतीकरण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. भारत इस परियोजना के लिए भारत 82.40 करोड रुपए आवंटित करेगा.
- भारत ने गत वर्ष श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान उसे चार अरब अमरीकी डॉलर की अभूतपूर्व मानवीय सहायता प्रदान की थी.
भारतीय महिला टीम ने जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का विजेता बना
भारत ने जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) 2023 हॉकी का विजेता बना. इससे पहले, तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था.
मुख्य बिन्दु
- झारखंड के रांची में 5 नवंबर को खेले गए भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया. यह भारत का दूसरा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी ख़िताब था.
- भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया टीम के ख़िलाफ़ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.
- झारखंड की सलीमा टेटे को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. भारतीय टीम सविता पूनिया की अगुवाई में खेली थी.
नई दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 3 से 5 नवंबर तक वर्ल्ड फूड इंडिया (World Food India) 2023 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था.
- इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया था. इसका लक्ष्य विश्व को भारत की समृद्ध भोजन संस्कृति से परिचित करना था.
- वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्देश्य भारत को दुनिया की खाद्य टोकरी के रूप में प्रदर्शित करना है और 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाना भी है.
30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2023: सतर्कता जागरूकता सप्ताह
केन्द्रीय सतर्कता आयोग(CVC) प्रति वर्ष ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ (Vigilance Awareness Week) का आयोजन करता है. इस वर्ष यानी 2023 में यह सप्ताह 30 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य लोगों के सहयोग से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देना है.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का विषय- ‘भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ (Say No to corruption, Commit to the nation) रखा गया है.
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)
CVC एक शीर्ष भारतीय सरकारी निकाय है, जिसे 1964 में सरकारी भ्रष्टाचार पर अंकुस लगाने के लिए स्थापित किया गया था. इसे 2003 में संसद के एक अधिनियम द्वारा वैधानिक दर्जा दिया गया था. यह एक स्वायत्त निकाय है और किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त है.
5 नवंबर: विश्व सुनामी जागरूकता दिवस
प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को दुनिया भर में ‘विश्व सुनामी जागरूकता दिवस’ (World Tsunami Awareness Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य सुनामी के खतरों और इसके प्रभाव को कम करने हेतु चेतावनी प्रणालियों के बारे में जागरूक करना है.
- विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का लक्ष्य ‘सेंदाई सेवेन कैम्पेन’ (Sendai Seven Campaign) को बढ़ावा देना है, जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे में आपदा नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं के विघटन पर केंद्रित है.
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 5 नवंबर को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 2015 में की थी. पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 5 दिसंबर 2016 को मनाया गया था.
- शब्द Tsunami (सुनामी) जापानी नाम है. “tsu” का अर्थ है बंदरगाह और “nami” का अर्थ है लहर. सुनामी बड़ी लहरें हैं जो समुद्र के किनारों पर उत्पन्न होती हैं जो मुख्य रूप से भूस्खलन या भूकंप से जुड़ी होती हैं.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर बल दिया.
फिलिपींस ने चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना से अलग होने की घोषणा की
फिलिपींस ने चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना (बीआरआई) से अलग होने की घोषणा की है. फिलिपींस सरकार ने परियोजना से जुडे कार्य जापान और पश्चिमी देशों को सौंपने का निर्णय लिया है. फिलिपींस की सीनेट ने कहा है कि चीन का हर निवेश आर्थिक और राजनीतिक कारणों से संदेह के घेरे में है.
मलेशिया के विदेश मंत्री डॉ की भारत यात्रा
मलेशिया के विदेश मंत्री डॉ. ज़ाम्ब्री अब्दुल कादिर 5-8 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. वे दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ छठी भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. बैठक में मलेशिया के साथ राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के संबंध मज़बूत बनाने की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.
