डेली कर्रेंट अफेयर्स
तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड और जनजातीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्तूबर को तेलंगाना में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था. उन्होंने तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (नेशनल टर्मरिक बोर्ड) के गठन और मुलुग में सम्मक्का-सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा की थी.
मुख्य बिन्दु
- महबूब नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हल्दी बोर्ड हल्दी उत्पादक किसानों के लिये सभी तरह से मददगार साबित होगा.
- नेशनल टर्मरिक बोर्ड सप्लाई चेन में वैल्यू एडिशन से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों तक, किसानों की मदद करेगा.
- प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 900 करोड रुपये की लागत से जनजातीय विश्वविद्यालय (सेंट्रल ट्राइवल युनिवर्सिटी) बनाऐ जाने की भी घोषणा की.
- इस विश्वविद्यालय का नाम आदिवासी देवियां सम्मक्का-सारक्का के नाम से रखा जाएगा.
- श्री मोदी ने इस अवसर पर 13.5 हजार करोड रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी.
2 अक्टूबर 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती थी. इस दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) मनाया जाता है. इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन नई दिल्ली में राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है. पढ़ें पूरा आलेख…»
2 अक्तूबर 2023: लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती
2 अक्तूबर 2023 को लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती (Lal Bahadur Shastri Birthday) पर देश भर में श्रद्धांजलि दी गयी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में उनके समाधि स्थल विजय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पढ़ें पूरा आलेख…»
अक्तूबर माह का पहला सोमवार: विश्व आवास दिवस मनाया गया
प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह के पहले सोमवार को विश्व आवास दिवस (World Habitat Day) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2023 में विश्व आवास दिवस 2 अक्तूबर को मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करने और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना है.
वर्ष 2023 के विश्व आवास दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘लचीली शहरी अर्थव्यवस्थाएँ’ (Resilient urban economies) है.
‘विश्व आवास दिवस’ मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1985 में की गई थी. पहली बार यह दिवस 1986 में मनाया गया था.
1 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस (International Day for Older Persons) के रूप में मनाया जाता है. बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.
इस वर्ष यानी 2023 में अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘वृद्ध व्यक्तियों के लिए मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के वादों को पूरा करना: पीढ़ियों तक’ (Fulfilling the Promises of the Universal Declaration of Human Rights for Older Persons: Across Generations) है.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
बिहार सरकार में जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी
बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में राज्य की जनसंख्या 13 करोड़ सात लाख से अधिक रहने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार राज्य की आबादी में अति पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत सबसे अधिक 36 प्रतिशत से अधिक है. अनुसूचित जाति 19.65 प्रतिशत है वहीं अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व सबसे कम 1.68 प्रतिशत है.
अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्मेलन
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में भारत सहित 164 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.
मध्य प्रदेश और राजस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्धाटन किया. प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगभग 19.3 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे भी राष्ट्र को समर्पित किया.
