डेली कर्रेंट अफेयर्स
कतर ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुनाई
कतर ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुनाई है. कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी ‘कतर स्टेट सिक्योरिटी’ ने अगस्त 2022 में इन पूर्व अफसरों गिरफ्तार किया था. ये सभी कतर की कंपनी ‘दाहरा ग्लोबल’ के लिए काम करते थे.
मुख्य बिन्दु
- कतर में जिन 8 पूर्व नौसेना अफसरों को मौत की सजा दी गई है उनके नाम हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश.
- भारत और कतर की सरकार ने अब तक सार्वजनिक तौर पर ये नहीं बताया है कि इन भारतीयों पर आरोप क्या हैं और उन्हें सजा-ए-मौत क्यों सुनाई गई.
- अदालत के दस्तावेज न तो सार्वजनिक किए गए हैं और न ही पीड़ित परिवारों को मुहैया कराए गए हैं.
- इन पूर्व अधिकारियों को पनडुब्बी परियोजना से जुड़ी अहम जानकारी लीक करने और इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. यह पनडुब्बी प्रोजेक्ट इटली की कंपनी ‘फिनकेनतिरेई’ चला रही है.
अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन को हमास के खिलाफ कार्यवाही का फ़्रांस का प्रस्ताव
फ्रांस ने इस्लामिक स्टेट का मुकाबला कर रहे अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन को गजा में फलीस्तीनी आतंकी गुट हमास के खिलाफ कार्यवाही करने का प्रस्ताव दिया है. यह अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट का मुकाबला कर रहा है.
यह प्रस्ताव फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने दिया है. लेकिन, उन्होंने यह नही बताया कि अमरीका के नेतृत्व वाले लगभग एक दर्जन देशों के इस गठबंधन की क्या भूमिका होगी.
इस्रायल इस गठबंधन का सदस्य नही है. मैक्रो के सलाहकारों ने बताया कि गठबंधन की भागीदारी का मतलब यह नही है कि वहां सैनिक भेजे जाएंगे लेकिन खुफिया सूचनाओं को साझा किया जा सकता है.
27 अक्तूबर 2023: 77वां पैदल सेना दिवस मनाया गया
भारतीय सेना प्रत्येक वर्ष 27 अक्तूबर को में पैदल सेना दिवस (Infantry Day) मनाती है. इसी दिन 1947 में सेना की सिख रेजीमेंट ने वायुसेना के विशेष डकोटा विमान से श्रीनगर में लैंड कर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तानी सेना और कबायलियों के चंगुल से बचाया था. 27 अक्तूबर 2023 को 77वां पैदल सेना दिवस मनाया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
जम्मू-कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण न्यायाधिकरण का गठन
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण न्यायाधिकरण का गठन किया है. यह जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (जेकेडीएफपी) को गैरकानूनी घोषित करने के विषय पर निर्णय लेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस महीने की पांच तारीख को जेकेडीएफपी को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था.
चीन ने देश के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू को पद से हटाया
चीन ने देश के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू को पद से हटा दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार तीन महीने में यह दूसरे वरिष्ठ नेता को हटाया गया है. इससे ऐसा लगता है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिन फिंग नजदीकी नेताओं के उनके पदों को लेकर स्थिरता पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं. जनरल ली शांगफू पिछले दो महीने से लोगों के सामने नहीं आए थे.
राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा में खेला जा रहा है
राष्ट्रीय खेल 26 अक्तूबर 2023 से गोवा में खेला जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन किया. राष्ट्रीय खेल भारत के लिए ओलंपिक शैली में आयोजित किये जाते हैं, इनमें विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से खिलाड़ी अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं.
हांगचोऔ में एशियाई पैरा खेलों में भारत ने कुल 82 पदक जीते
हांगचोऔ में खेले जा रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 18 स्वर्ण, 23 रजत और 41 कांस्य सहित 82 पदक जीत लिए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगचोऔ में एशियाई पैरा गेम्स में पदक विजेताओं को बधाई दी है.
इस्रायल ने भारत से हमास पर प्रतिबंध लगाये जाने का अनुरोध किया
इस्रायल ने भारत से फलीस्तीनी आंतकी गुट हमास पर प्रतिबंध लगाये और उसे आंतकवादी संगठन घोषित करने का अनुरोध किया है. दिल्ली में इस्रायल के राजदूत नावोर जिलोन ने अनुरोध किया है कि 7 अक्टूबर को इस्रायल पर हुए हमले के बाद हमास को आंतकवादी संगठन घोषित किया जाए.
दिल्ली में भारतीय मोबाइल कांग्रेस की सातवीं बैठक का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 अक्तूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय मोबाइल कांग्रेस की सातवीं बैठक का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान वे देश भर में शिक्षण संस्थाओं को हन्ड्रेड 5-जी यूज केस लैब्स प्रदान किया. ये प्रयोगशालाएं हंडर्ड 5-जी लैब्स कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित किए जा रहे हैं.
रांची में महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप
झारखंड के रांची में 27 अक्तूबर से महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप खेल जा रहा है. चैंपियनशिप में भारत थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, चीन और मलेशिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं.
