डेली कर्रेंट अफेयर्स
गोल्डमैन सैच रिपोर्ट: भारत 2075 तक विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था होगी
निवेश बैंक गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 2075 तक जापान, जर्मनी और अमरीका को पीछे छोडते हुए विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था होगी.
गोल्डमैन सैच रिपोर्ट: मुख्य बिन्दु
- 140 करोड की आबादी के साथ भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) बढ कर 52.5 ट्रिलियन डॉलर हो जाने का अनुमान है, जो अमरीका के GDP के अनुमान से अधिक है.
- वर्तमान में, भारत जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
- नवाचार, प्रौद्योगिकी, उच्च पूंजी निवेश और बढ़ती श्रमिक उत्पादकता आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की मदद करेगी.
- अगले दो दशकों में भारत का निर्भरता अनुपात क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम होगा. निर्भरता अनुपात को कुल कामकाजी उम्र की आबादी के खिलाफ आश्रितों की संख्या से मापा जाता है.
ग्लोबल फायरपावर 2023 सूची: सैन्य शक्ति में भारत चौथे स्थान पर
वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैनिकों की सूची (World Military Strength Rankings) 2023 जारी की है.
ग्लोबल फायरपावर 2023: सूची मुख्य बिन्दु
- ग्लोबल फायरपावर 2023 सूची के अनुसार, अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है. इस सूची में रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं. भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.
- दुनिया के सबसे कमजोर सैन्य बल वाले देश भी शामिल हैं. इसमें भूटान और आइसलैंड शामिल हैं. इनका मूल्यांकन 60 से अधिक कारकों (Factors) पर किया गया है.
- ग्लोबल फायरपावर ने कहा कि उसने सैन्य इकाइयों की मात्रा और वित्तीय स्थिति से लेकर रसद क्षमताओं और भौगोलिक स्थिति तक की श्रेणियों के साथ हर देश का स्कोर निकाला है.
- सबसे शक्तिशाली सेनाओं वाले 10 देश क्रमशः अमेरिका, रूस, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन), दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान, जापान, फ्रांस और इटली.
- सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले 10 देश क्रमशः भूटान, बेनिन, मोलदोवा, सोमालिया, लाइबेरिया, सूरीनाम, बेलीज, केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य, आइसलैंड और सिएरा लियोन.
- इस सूची में शीर्ष चार देश वैसे ही बने हुए हैं जैसे वे ग्लोबल फायरपावर सूची में 2022 में थे. हालांकि, ब्रिटेन पिछले साल आठवें स्थान से बढ़कर इस साल पांचवें स्थान पर आ गया है.
- जापान और फ्रांस पिछले साल पांचवें और सातवें स्थान पर थे, इस साल वे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर आ गए हैं.
लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन में पुरुष एकल का खिताब जीता
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन कनाडा ओपन बैडमिंटन 2023 में पुरुष एकल के खिताब विजेता बन गए हैं. कनाडा के केलगेरी में 9 जुलाई को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन के ली शी फेंग को से हराकर यह खिताब जीता.
इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने जापान के केंता निशिमोतो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पीवी सिंधु जापान की अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में हार गई.
11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस
प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के रूप में मनाया जाता है. बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.
विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम
इस वर्ष यानी 2023 के विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना: हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को खोलने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को ऊपर उठाना’ (Unleashing the power of gender equality: Uplifting the voices of women and girls to unlock our world’s infinite possibilities) है.
आषाढ़ पूर्णिमा: धम्म चक्र दिवस, महात्मा बुद्ध से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा को धम्म चक्र दिवस (Dhamma Chakra Day) के रूप में मनाया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा के बाद, धम्म चक्र दिवस बौद्ध धर्म में दूसरा सबसे पवित्र दिन है. इस वर्ष यानी 2023 में यह दिवस 3 जुलाई को मनाया गया था.
यह दिवस गौतम बुद्ध द्वारा अपने प्रथम पांच तपस्वी शिष्यों को दिए गए ‘प्रथम उपदेश’ की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है. गौतम बुद्ध ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट वर्तमान समय के सारनाथ में ऋषिपटन स्थित हिरण उद्यान में आषाढ़ पूर्णिमा के दिन अपने पांच शिष्यों को पहला उपदेश दिया था. पढ़ें पूरा आलेख…»
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
केवडिया में व्यापार और निवेश पर कार्यसमूह की तीसरी बैठक
भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत गुजरात के केवडिया में 10-12 जुलाई को व्यापार और निवेश पर कार्यसमूह की तीसरी बैठक हो रही है. जी-20 के सदस्य देशों के 75 से अधिक प्रतिनिधियों के इस बैठक में शामिल होने की आशा है.
मालदीव के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद 10-12 जुलाई तक भारत की यात्रा पर हैं. वे नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर से मिले. वे आपसी और क्षेत्रीय हितों के अंतर्राष्ट्रीय मुददों पर चर्चा करेंगे. दोनों नेता भारतीय अनुदान सहायता के अंतर्गत परियोजना विकास समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी भी बनेंगे.
अपराध और सुरक्षा पर जी-20 सम्मेलन गुरुग्राम में
अपराध और सुरक्षा पर जी-20 सम्मेलन 13-14 जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम में होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. सम्मेलन में जी-20 देशों, नौ विशेष आमंत्रित देशों, अंतरराष्ट्रीय निकायों, और दुनिया भर से 900 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे.
जी-20 देशों के व्यापार और निवेश कार्य समूह की बैठक केवडिया में
जी-20 देशों के व्यापार और निवेश कार्य समूह की तीसरी बैठक 11-12 जुलाई को गुजरात के केवडिया में हो रही है. बैठक में वैश्विक व्यापार और निवेश संबंधी मुद्दों पर भारत की अध्यक्षता में पारित प्रस्तावों पर जी-20 देशों के बीच सहमति विकसित करने के लिए विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किये गए.
जकार्ता में आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 12-16 जुलाई तक इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर हैं. वे इंडोनेशिया के जकार्ता में 13-14 जुलाई को आसियान ढांचे के तहत आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच प्रारूप में विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे.
ट्रकों के केबिन में वातानुकूलन प्रणाली अनिवार्य बनाने की अधिसूचना
सरकार ने 1 जनवरी, 2025 से बनने वाले ट्रकों के केबिन में वातानुकूलन प्रणाली अनिवार्य बनाने की अधिसूचना का मसौदा जारी किया है. यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों की कार्य स्थितियों में सुधार और सडक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.
सीरिया ने बीबीसी की मीडिया मान्यता रद्द की, कवरेज को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया.
