डेली कर्रेंट अफेयर्स
फ्रेंच ओपन टेनिस 2023: जोकोविच ने पुरुष और स्वितेक ने महिला एकल जीता
फ्रेंच ओपन टेनिस (French Open Tennis) 2023 प्रतियोगिता 22 मई से 11 जून तक पेरिस, फ्रांस में स्टेड रोलैंड गर्रोस में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में पुरुष एकल नोवाक जोकोविच ने जबकि महिला एकल इगा स्वितेक ने जीता.
फ्रेंच ओपन टेनिस 2023 के मुख्य विजेता: एक दृष्टि
पुरुष एकल: पुरुष एकल का खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता. उन्होंने फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रड को हराकर यह खिताब जीता.
जोकोविच का यह 23वां ग्रैंड स्लैम और तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब था. इसके साथ ही जोकोविच सर्वाधिक पदक जीतने के मामले में पहले स्थान पर या गए हैं. जोकोविच ने राफेल नडाल का रिकार्ड तोड़ा.
महिला एकल: विश्व की नंबर एक और पोलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वितेक (Iga Swiatek) ने महिला एकल का खिताब जीता. उन्होंने फाइनल में गैर वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की करोलिना मुचोवा को पराजित किया. पांच साल में यह उनका तीसरा फ्रेंच खिताब है.
| वर्ग | विजेता | उप-विजेता |
| पुरुष एकल | नोवाक जोकोविच | कैस्पर रूड |
| महिला एकल | इगा स्विकटेक | कैरोलिना मुचोवा |
| पुरुष डबल | इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक | सैंडर गिले और जोरान व्लीगेन |
| महिला डबल | सीह सू-वेई और वांग शिनयु | टेलर टोसेंड और लेलाह फर्नांडीज बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस |
| मिक्स डबल | मियू काटो और टिम पुट्ज़ | बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस |
फ्रेंच ओपन टेनिस: दृष्टि
- फ्रेंच ओपन वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट है. यह मई के अंत तथा जून की शुरुआत में खेला जाता है. यह वार्षिक टेनिस कैलेंडर में दूसरा ग्रैंड स्लैम है.
- चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे पहला विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ. सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले जाते हैं.
- ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम है (जनवरी), इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और यूएस ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं.
15 जून: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस
प्रत्येक वर्ष 15 जून को दुनिया भर में ‘विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस’ (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया जाता है. यह दिवस बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
इस वर्ष यानी 2023 में बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस ‘क्लोजिंग द सर्कल: एड्रेसिंग जेंडर-बेस्ड वॉयलेंस’ (Closing the Circle: Addressing Gender-Based Violence) थीम पर मनाया गया.
14 जून: विश्व रक्तदान दिवस, नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की जयंती
प्रत्येक वर्ष 14 जून को ‘विश्व रक्तदान दिवस’ (World Blood Donor Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्त-दाताओं के सुरक्षित जीवन-रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है.
इस वर्ष यानी 2023 में विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन बांटो, बार-बार बांटो’ (Give blood, give plasma, share life, share often) है.
13 जून: अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस
प्रत्येक वर्ष 13 जून को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस’ (International Albinism Awareness Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एल्बिनिज्म (रंगहीनता) के शिकार लोगों से विश्व में होने वाले भेद-भाव के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है.
इस वर्ष यानी 2023 में अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस की थीम (मुख्य विषय)- ‘समावेश शक्ति है’ (Inclusion is Strength) हैं.
एल्बिनिज्म (Albinism) क्या है?
एल्बिनिज्म या रंगहीनता एक जन्मजात बीमारी है, जो त्वचा, बाल और आंखों में मेलानिन (Pigment Melanin) की कमी के कारण होता है. इससे प्रभावित लोगों की त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैं अथवा कई बार पूर्ण त्वचा ही सफ़ेद हो जाती है.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
AI पर निगरानी रखने के लिए एक संगठन स्थापित करने का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अन्तोनियो गुतरश ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन स्थापित करने का समर्थन किया है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आगाह किया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल गलत सूचना और नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है.
अति तीव्र चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का सबसे अधिक असर रहा है. इसे अति तीव्र चक्रवाती तूफान करार दिया गया है.
वाराणसी में जी-20 के विकास मंत्रियों का अधिवेशन
वाराणसी में जी-20 के विकास मंत्रियों के अधिवेशन में भारत की ओर से रखी गई एक महत्वाकांक्षी सात वर्षीय कार्य योजना को स्वीकार किया गया. इसके अतिरिक्त जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्यों की पूर्ति के लिए टिकाऊ जीवन शैली के संबंध में सहयोग और भागीदारी बढाने के उद्देश्य से एक और दस्तावेज को बैठक में स्वीकार किया गया.
जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टुर्नामेंट शुरू
जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टुर्नामेंट खेला जा रहा है. पीवी सिन्धु और एचएस प्रणॉय सहित भारत के शीर्ष खिलाडी पहले ही दिन प्रारंभिक दौर के मुकाबलों में भाग लेंगे.
चेन्नई के महाबलीपुरम में महिला-20 बैठक
भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत महिला-20 बैठक 14-15 जून को चेन्नई के महाबलीपुरम में आयोजित की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया.
मिशन चंद्रयान-तीन को जुलाई में
भारत के प्रतिष्ठित चंद्रमा मिशन चंद्रयान-तीन को जुलाई में प्रक्षेपित किए जाने का कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने के लिए महत्वपूर्ण तकनीक का प्रदर्शन करना है.
