डेली कर्रेंट अफेयर्स
यून सुक-इयोल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए
दक्षिण कोरिया में विपक्ष के उम्मीदवार और पूर्व शीर्ष अधिवक्ता यून सुक-इयोल को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है.
दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 9 मार्च को मतदान किया गया था. इस चुनाव में पीपल पावर पार्टी के उम्मीदवार यून सुक इयोल का मुकाबला उदारवादी सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार और ग्योंगी प्रांत के पूर्व गर्वनर उदारवादी ली जेई-म्युंग के बीच था.
यून के पक्ष में 48.6 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जेई-म्युंग को 47.8 प्रतिशत मत प्राप्त हुए. विजयी उम्मीदवार मई 2022 में राष्ट्रपति पद के तौर पर पांच साल का कार्यकाल संभालेगा.
भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच युद्धाभ्यास ‘स्लाइनेक्स’ आयोजित किया गया
भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच 6 से 10 मार्च तक संयुक्त युद्धाभ्यास ‘स्लाइनेक्स’ (SLINEX) का आयोजन किया गया था. यह इस युद्धाभ्यास का नौवां संस्करण है. यह युद्धाभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया था. इसका पहला चरण 7 और 8 मार्च को विशाखापट्टणम में, जबकि दूसरा चरण 9 और 10 मार्च को बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया.
- श्रीलंका की नौसेना का नेतृत्व युद्धपोत SLNS सयुराला ने किया, जबकि भारतीय नौसेना आईएनएस क्रीच की अगुवाई में युद्धाभ्यास में भाग लिया.
- युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस ज्योति, अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर, सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टर तथा डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने हिस्सा लिया.
- इससे पहले अक्तूबर 2020 में स्लाइनेक्स युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था. इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए आपसी समझ बढ़ाना है.
भारत, बंगलादेश और नेपाल ने मोटर वाहन समझौते को अंतिम रूप दिया
भारत, बंगलादेश और नेपाल के बीच 7-8 मार्च को नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गयी थी. भूटान ने इस बैठक में प्रेक्षक के रूप में भाग लिया था. इस बैठक में बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल (BBIN) मोटर वाहन समझौते (MVA) लागू किये जाने के लिए यात्री और कार्गों नियमों पर विचार-विमर्श हुआ.
BBIN MVA: एक दृष्टि
- BBIN MVA का उद्देश्य साझेदार देशों के बीच यात्री और कार्गो वाहन यातायात का नियमन करना है. इस संधि के कार्यान्वयन और भूटान के सुझाये संशोधनों को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया.
- इस समझौते पर 2015 में थिम्पू में सभी चार BBIN देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है.
- यह समझौता BBIN देशों को कार्गो और यात्रियों के परिवहन के लिए एक दूसरे के देश में अपने वाहनों को बिना ट्रांस-शिपमेंट चलाने की अनुमति देगा. मालवाहक वाहनों पर GPS ट्रैकिंग डिवाइस के साथ इलेक्ट्रॉनिक सील लगेगी ताकि उन्हें ट्रैक किया जा सके.
- बांग्लादेश, भारत और नेपाल ने इस समझौते की पुष्टि की है. पर्यावरण को होने वाले नुकसान की वजह से भूटान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
- भूटान और भारत के बीच पहले से ही एक द्विपक्षीय समझौता है जो दोनों देशों के बीच वाहनों की निर्बाध आवाजाही की अनुमति देता है. इसलिए, BBIN समझौते की पुष्टि नहीं करने के भूटान के फैसले का असर केवल नेपाल और बांग्लादेश के साथ उसके व्यापार पर पड़ेगा.
भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ आयोजित किया गया
भारत और जापान के बीच 27 फरवरी से 10 मार्च तक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ (Dharma Guardian) 2022 आयोजित किया गया था. यह अभ्यास बेलागवी, कर्नाटक में आयोजित किया गया था.
मुख्य बिंदु
- इस अभ्यास में भारतीय सेना की 15वीं बटालियन मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जापान की 30वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज ने हिस्सा लिया था.
- इस संयुक्त अभ्यास में अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी, घरेलू हस्तक्षेप अभ्यास, फायरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, संभावित खतरों को बेअसर करने के लिए अच्छी तरह से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला की योजना बनाना और निष्पादित करना शामिल था.
धर्म गार्जियन: एक दृष्टि
धर्म गार्जियन भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 2018 में शुरू हुआ था. यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच होता है. यह अभ्यास सुरक्षा चुनौतियों के मामलों में महत्वपूर्ण है. इस अभ्यास में अर्ध-शहरी और शहरी वातावरण और जंगलों में प्लाटून-स्तरीय संयुक्त संचालन प्रशिक्षण शामिल है.
IIT रूड़की में स्वदेश निर्मित पेटास्केल सुपर कंप्यूटर ‘परम गंगा’ को इंस्टॉल किया गया
IIT रूड़की में स्वदेश निर्मित पेटास्केल सुपर कंप्यूटर ‘परम गंगा’ (PARAM Ganga) को स्थापित (इंस्टॉल) किया गया है. इसकी सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी 1.66 PFLOPS (पेटा फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड) है.
मुख्य बिंदु
- इससे पहले इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने सुपर कंप्यूटर ‘परम प्रवेग’ (Param Pravega) को इंस्टॉल किया था. यह देश का सबसे पावरफुल सुपर कंप्यूटर है, जिसमें 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपर कंप्यूटिंग कैपेसिटी है.
- ‘परम गंगा’ को नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत तैयार किया गया है. इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने तैयार किया है. IIT रुड़की ने इसके लिए CDAC के साथ एक MoU साइन किए थे.
- इस सुपर कंप्यूटर का मकसद IIT रूड़की और इसके आसपास के एजुकेशन इंस्टीट्यूट की यूजर कम्युनिटी को कंप्यूटनेशनल पावर देना है.
- इसका उपयोग जीनोमिक्स और ड्रग डिस्कवरी, मौसम विज्ञान, जल विज्ञान, बाढ़ आने की चेतावनी और भविष्यवाणी, गैस ढूढ़ने में और भूकंपीय इमेजिंग में किया जायेगा.
फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के डिजिटल लेन-देन लिए ‘यूपीआई 123पे’ की शुरुआत
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के डिजिटल लेन-देन लिए ‘यूपीआई 123पे’ (UPI 123PAY) नाम से सिस्टम शुरू की है. इसकी शुरुआत 8 मार्च को RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की थी.
यूपीआई 123पे: मुख्य बिंदु
- UPI 123PAY की मदद से देश के 40 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन उपयोगकर्ता अब स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना भी UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) भुगतान कर सकेंगे.
- RBI ने डिजिटल भुगतान के लिए एक सर्वर साइड कॉमन लाइब्रेरी बनाई है. इसमें फीचर फोन यूजर्स को शामिल किया गया है. ‘यूपीआई 123पे’ सुविधा से फीचर फोन यूजर्स तीन आसान चरणों में भुगतान कर सकते हैं. ये हैं, कॉल करो, चूज करो और पे करो.
- फीचर फोन में UPI सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले अपने बैंक खाते को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा. उपभोक्ता को अपने डेबिट कार्ड के विवरण के जरिये अपना यूपीआई पिन जेनरेट करना होगा. इसके बाद ही भुगतान कर सकेंगे.
- यूपीआई 123पे के तहत फीचर फोन उपयोगकर्ता आईवीआई नंबर 08045163666 पर कॉल कर भुगतान कर सकेंगे.
- 2021-22 में अब तक UPI लेनदेन 76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 41 लाख करोड़ रुपये था.
रूस ने गैर मित्र देशों की सूची जारी की, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, यूक्रेन का नाम शामिल
रूस ने गैर मित्र देशों की सूची जारी की है. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाली सरकार ने उन देशों और क्षेत्रों की सूची को मंजूरी दे दी जो रूस, उसकी कंपनियों और उसके नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है.
सूची में उन देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं या शामिल हुए हैं. इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नाम हैं. यूरोपियन यूनियन में 27 देश शामिल हैं.
सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा, यूरोपीय संघ के सभी 27 देश, ब्रिटेन, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, अल्बानिया, आइसलैंड, नॉर्वे, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ताइवान के नाम हैं.
मार्च माह का दूसरा बृहस्पतिवार: विश्व किडनी दिवस
प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दूसरे बृहस्पतिवार को ‘विश्व किडनी दिवस’ (World Kidney Day) मनाया जाता है. इस वर्ष (2022 में) 10 मार्च को यह दिवस मनाया गया. यह वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है.
इस वर्ष विश्व किडनी दिवस 2022 का मुख्य विषय (थीम) ‘सभी के लिए गुर्दा स्वास्थ्य’ (Kidney Health for All) है.
8 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस समाज में स्त्री-पुरुष समानता लाने, महिलाओं की उपलब्धियां उजागर करने और प्रत्येक क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’ (Gender equality today for a sustainable tomorrow) है.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
10 मार्च को CISF ने अपना स्थापना दिवस मनाया
प्रतिवर्ष 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है. CISF की स्थापना 1969 में CISF अधिनियम, 1968 के तहत की गयी थी. यह अर्धसैनिक बल हैं, जिसका कार्य सरकारी कारखानों एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है. यह गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है.
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का INS चेन्नई से सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का अपने युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया. ब्रह्मोस मिसाइल और INS चेन्नई- दोनों आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल की दिशा में भारतीय नौसेना के योगदान को दर्शाते हैं.
स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को जारी रखने की मंजूरी
सरकार ने 3,274.87 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (SSSY) और इसके घटकों को जारी रखने की मंजूरी दी है. इस योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को वित्तीय लाभ और पेंशन दी जाती है. इस योजना के तहत पूरे देश में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं.
भारत-कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौता
भारत और कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) या व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया है.
