डेली कर्रेंट अफेयर्स
पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा, जानिए पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2022 की पूरी सूची
वर्ष 2022 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की गयी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष इन पुरस्कारों को मंजूरी दी थी.
इस वर्ष कुल 128 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जायेंगे. 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा. पद्म पुरस्कार 2022 की पूरी सूची…»
26 जनवरी 2022: भारत का 73वां गणतंत्र दिवस
देश में 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर आयोजित किया गया. यहां हर साल की तरह देश की संस्कृति को दिखाने वाली झाकियों के साथ भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ से गुजरते हुए लालकिला जाती है. पढ़ें पूरा आलेख…»
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्स फाइनल में
राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्स फाइनल में पहुंच गए हैं. दूसरे सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव का मुकाबला ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के बीच है. इस मैच के विजेता का सामना मेलबर्न में होने वाले फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल से होगा.
एशिया कप महिला हॉकी के फाइनल में आज दक्षिण कोरिया का मुकाबला जापान से
एशिया कप महिला हॉकी के फाइनल में दक्षिण कोरिया का मुकाबला जापान से होगा. ओमान के मस्कट में दक्षिण कोरिया ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई. तीसरे और चौथे स्थान के लिए भारत का मुकाबला चीन से होगा.
कोविड टीके को-वैक्सीन और कोविशील्ड को बाजार में बेचने की स्वीकृति
राष्ट्रीय औषधि नियामक-केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने कोविड टीके को-वैक्सीन और कोविशील्ड को सशर्त बाजार में बेचने की स्वीकृति दे दी है. पहले इन टीकों को आपात उपयोग की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब इन्हें वयस्क आबादी में कुछ शर्तों के साथ सामान्य नई दवा के रूप में अनुमति दी गई है.
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में 49 प्रतिशत की वृद्धि
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि अप्रैल से दिसम्बर 2021 की अवधि में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में 49 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है. 2020 की इस अवधि में सात अरब 40 करोड अमरीकी डॉलर मूल्य की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात किया गया था जबकि 2021 में यह बढकर 11 अरब अमरीकी डॉलर का हुआ. सबसे अधिक 18 प्रतिशत निर्यात अमरीका को किया गया. निर्यात में दूसरा स्थान संयुक्त अरब अमारात का रहा.
