डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 दिसंबर: विश्व मृदा दिवस
प्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है.
इस वर्ष यानी 2020 के विश्व मृदा दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘Keep soil alive, protect soil biodiversity’ है.
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने प्रति वर्ष 5 दिसंबर को ‘विश्व मिट्टी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला 20 दिसंबर 2013 को किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2015 को ‘अन्तर्राष्ट्रीय मृदा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के जन्मदिन पर मनाया जाता है
थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (Bhumibol Adulyadej) के जन्मदिन को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है. भूमिबोल 70 सालों तक थाइलैंड के राजा रहे थे. इस दौरान वह अपने क्षेत्र के हर गरीब से लेकर हर किसान की जिंदगी को सुझारने और खेती को नए आयाम देने के लिए 4 हजार प्रॉजेक्ट्स की शुरुआत की थी. इन सभी योजनाओं का मुख्य केंद्र मिट्टी ही थी. उन्होंने मिट्टी की समस्या पर ‘Sufficiency Economy Philosphy’ नाम की किताब भी लिखी थी.
5 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) मनाया जाता है. यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर स्वयंसेवकों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करना है. ऐसे में दुनिया के सभी देशों को स्वयंसेवकों के योगदान के बारे में याद दिलाया जाता है.
इस वर्ष यानी 2020 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस’ का मुख्य विषय (थीम) ‘Together We Can Through Volunteering’ है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला 17 दिसंबर 1985 को किया था.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन
लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन हो गया। वे 66 वर्षीय दिनेश्वर शर्मा केरल कैडर के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी थे. उन्हें अक्टूबर 2019 में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories पुस्तक का विमोचन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ’40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का लेखन डॉ एशिवथानु पिल्लई ने और इसकी प्रस्तावना को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिखा है. यह पुस्तक पेंटागन प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई है।
नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन
कृषि से संबंधित तीन नये कानूनों पर चर्चा के लिए सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में पांचवें दौर की बैठक बिफल रही है. बैठक में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखा. सरकार ने किसान उपज, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 पारित किया है जिसका किसान विरोध कर रहे हैं. इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य कृषि में बिचौलियों को समाप्त कर किसानों की बढाना है.
