डेली कर्रेंट अफेयर्स
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. धोनी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
महेंद्र सिंह धोनी: मुख्य बिंदु
धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत 2004 में की थी. वह भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर में से थे. धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन पर पहुंचा था.
धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में ही 2007 में भारत ने पहले वर्ल्ड T20 का खिताब जीता था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 2 अप्रैल 2011 को उनकी कप्तानी में भारत ने करीब 28 साल बाद वर्ल्ड कप का विजेता बना था. उन्होंने साल 2013 में चैंपियंस ट्रोफी पर भी कब्जा किया. वह पहले कप्तान बने जिन्होंने तीनों ICC ट्रोफी जीतीं.
IPL में उनकी टीम ‘चेन्नै सुपर किंग्स’ अब तक हर सीजन के अंतिम चार में पहुंची है और उसने तीन बार खिताब जीता है. धोनी साल 2008 से ही चेन्नै सुपर किंग्स के साथ हैं. दो साल तक जब उनकी टीम IPL में शामिल नहीं रही तब वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले.
सुरेश रैना का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
क्रिकेटर सुरेश रैना ने 15 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी अपने सन्यास की घोषणा की थी. रैना ने टेस्ट में रैना ने 19 मैचों में 26.18 की औसत से 768 रन बनाए. वनडे में रैना ने 226 मैच खेले और 35.31 की औसत से 5,615 रन बनाए. वनडे में रैना ने 5 शतक और 36 अर्धशतक लगाए.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 16 अगस्त 2019 को दूसरी पुण्यतिथि थी. अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे. 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया था. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था.
ITBP द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान आयोजित
बॉर्डर गार्डिंग फोर्स (ITBP) द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान आयोजित किया जा रहा है. यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था. केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस विशेष अभियान का शुभारंभ 14 अगस्त को किया गया था.
ब्रिक्स देशों के कार्य समूह की चौथी बैठक
नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बने ब्रिक्स देशों के कार्य समूह की चौथी बैठक 16 अगस्त को आयोजित की गयी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख राकेश अस्थाना ने किया जबकि रूस, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भारत ने ब्रिक्स देशों के साथ सूचनाओं के आदान प्रदान पर जोर दिया.
