डेली कर्रेंट अफेयर्स
T-90 टैंक के उपकरणों की खरीद के लिए BEML के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की खरीद इकाई ने टी टैंक-90 एस/एसके के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले 1,512 उपकरणों की खरीद के लिए 21 जुलाई को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. इसकी अनुमानित लगत 557 करोड़ रुपये है. इसका उद्देश्य सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देना है.
इस खरीद को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से मंजूरी दी गई है. अनुबंध की खरीद और निर्माण शर्तों के तहत इन उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले 50 प्रतिशत कलपुर्जे स्वदेशी होने चाहिए.
बारूदी सुरंग हटाने वाले इन उपकरणों को सेना के बख्तरबंद कोर के टी-90 टैंकों में फिट किया जाएगा जिससे ऐसे टैंको को बारूदी सुरंग बिछे क्षेत्रों में आसानी से आने जाने की सुविधा होगी. इससे टैंको के बेड़ों की गतिशीलता कई गुना बढ़ जाएगी और उनका दुश्मन के इलाकों में बिना नुकसान के काफी अदंर तक पहुंचना आसान हो जाएगा.
बारूदी सुरंग हटाने वाले इन 1,512 उपकरणों को हासिल करने का काम 2027 तक पूरा करने की योजना है. इससे सेना की युद्ध क्षमता में और इजाफा होगा.
ICC ने पुरुषों के T-20 विश्वकप 2020 को स्थगित किया
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुषों के T-20 विश्वकप (ICC Men’s T20 World Cup) 2020 को स्थगित कर दिया है. कोरोना वायरस के कारण इस टूर्नामेंट को रद किया गया है. 20 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई ICC बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया. ICC पुरुष T-20 विश्वकप 2020 ऑस्ट्रेलियाई की मेजबानी में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 के बीच आयोजित होना था.
ICC T-20 विश्वकप 2020 के स्थगित होने के के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन इस वर्ष किया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को IPL 2020 के आयोजन के लिए अक्टूबर-नवंबर का समय मिल गया है.
ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से बाहर करने वाली रिपोर्टस को अफवाह बताया
ईरान द्वारा भारत को चाबहार रेल परियोजना से बाहर करने वाली रिपोर्टस को ईरान ने अफवाह करार दिया है. ईरान की ओर से बयान जारी कर गया है कि भारत चाबहार जहेदान रेल प्रॉजेक्ट का हिस्सा है. यह रेल परियोजना चाबहार पोर्ट से जहेदान के बीच बनाई जानी है.
पिछले हफ्ते ईरान के ट्रांसपोर्ट और शहरी विकास मंत्री मोहम्मद इस्लामी ने 628 किमी लंबे रेलवे ट्रैक को बनाने का उद्घाटन किया था. इस रेलवे लाइन को अफगानिस्तान के जरांज सीमा तक बढ़ाया जाना है. साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान यात्रा के दौरान चाबहार समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था.
पूरी परियोजना पर करीब 1.6 अरब डॉलर का निवेश होना था. इस परियोजना को पूरा करने के लिए इरकान के इंजिनियर ईरान गए भी थे लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत ने रेल परियोजना पर काम को शुरू नहीं किया.
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 21 जुलाई को लखनऊ में निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. उन्होंने जुलाई, 2019 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. बाद में श्री टंडन की खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. श्री टंडन के निधन पर मध्य प्रदेश में पांच दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है.
लालजी टंडन लखनऊ से भाजपा के सांसद और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. वे 2009 में लखनऊ से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. उन्हें 2018 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
बैलोन डि ओर खिताब 2020 किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया जाएगा
फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा हर साल दिया जाने वाला प्रतिष्ठित बैलोन डि ओर खिताब इस साल किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया जाएगा. कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़े फुटबॉल टूर्नामेंटों की वजह से यह फैसला लिया गया है. 1956 में इस पुरस्कार के शुरू होने के बाद यह पहला मौका होगा जब किसी भी खिलाड़ी को यह खिताब नहीं दिया जाएगा. लियोनेल मेसी ने इसे रिकॉर्ड छह बार जीता है, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी इस खिताब पर पांच बार कब्ज़ा किया है.
भारत अभियान के तहत ‘मनोदर्पण’ पहल
मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत ‘मनोदर्पण’ पहल शुरू किया है. इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक महत्व के साथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है.
