डेली कर्रेंट अफेयर्स
विशाखापत्तनम में LG पॉलीमर लिमिटेड के संयंत्र से स्टायरीन गैस का रिसाव की दुर्घटना घटी
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 7 मई को स्टायरीन गैस के रिसाव की दुर्घटना घटी. इस गैस का रिसाव विशाखापत्तनम में गोपालापट्टनम के पास आर आर वेंकटपुरम गांव में स्थित LG पॉलीमर लिमिटेड (LG Polymers Limited) कंपनी के संयंत्र से हुआ था. इस दुर्घटना से कई लोगों की मौत हो गई और बीमार पड गये.
दुर्घटना से संयंत्र के आस-पास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों पर इसका असर पड़ा. रिसाव के कारण लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, उल्टी आने और शरीर में चकत्ते पड़ने की शिकायत की.
यह दुर्घटना उस समय हुई, जब संयंत्र के कुछ मजदूर लॉकडाउन की पाबंदियों के आंशिक रूप से हटने के बाद एक इकाई को फिर से चालू करने का प्रयास कर रहे थे. इसी क्रम में स्टायरिन गैस लीक हुई, जो प्लाटिक का कच्चा माल है.
LG पॉलीमर लिमिटेड: एक दृष्टि
1961 में हिंदुस्तान पॉलीमर ने पॉलीस्टायरीन और इससे जुड़े दूसरे उत्पादों को बनाने के लिए विजाग में यह प्लांट लगाया था. 1978 में मक्डॉवेल एंड कम्पनी में इसका विलय हो गया. 1997 में दक्षिणी कोरिया की कम्पनी LG केम ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया. इसका नाम बदलकर LG पॉलीमर रखा गया.
अधीर रंजन चौधरी संसद के लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने गए
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति (Parliament’s public accounts committee-PAC) का अध्यक्ष नियुक्त गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. परंपरा के तौर पर इस समिति के अध्यक्ष का पद विपक्षी दल के नेता को दिया जाता रहा है.
अध्यक्ष सहित इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के 20 सदस्य चुने गए हैं. इनमें लोकसभा से 15 और राज्यसभा से 5 सदस्य शामिल हैं. समिति का कार्यकाल 1 मई 2020 से 30 अप्रैल 2021 तक रहेगा.
क्या है लोक लेखा समिति (PAC)?
- लोक लेखा समिति (PAC) का काम सरकारी खर्चों के खातों की जांच करना है. जांच का आधार नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट होती है.
- PAC की रिपोर्टों में सिफारिशें होती हैं जो तकनीकी रूप से सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं होतीं. लेकिन, उन्हें गंभीरता से लिया जाता है और सरकार संसद में कार्रवाई नोट्स भी रखती है.
- PAC संसद की सबसे पुरानी समिति है. इस समिति का प्रावधान 1921 में भारत सरकार अधिनियम 1919 में किया गया था.
- PAC का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है. PAC के अध्यक्ष का चयन लोकसभा अध्यक्ष द्वारा विपक्षी दलों की राय से किया जाता है. इस समिति में अधिकतम 22 सदस्य हो सकते हैं.
मुस्तफा अल कादमी ने इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
मुस्तफा अल कादमी ने 7 मई को इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले श्री अल कादमी अमरीका समर्थित खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख थे. प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत होने से पहले उन्होंने खुफिया प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था.
इराक के प्रधानमंत्री के तौर पर मुस्तफा अल-कदीमी के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी इराक की संसद ने दिया. इससे देश में पांच महीने से चल रहा नेतृत्व का संकट खत्म हो गया.
मुस्तफा अल कादमी ने ऐसे समय में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है, जब तेल राजस्व में गिरावट के बीच इराक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है.
7 मई 2020: विश्व एथलेटिक्स दिवस
7 मई 2020 दुनियाभर में विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
इस दिवस की तिथि प्रत्येक वर्ष IAAF (International Amateur Athletic Federation) द्वारा निर्धारित की जाती है. इस वर्ष यानी 2020 में विश्व एथलेटिक्स दिवस की तिथि 7 मई निर्धारित की गयी थी. पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था.
एथलेटिक्स क्या है?
एथलेटिक्स मुख्यत: दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का विशेष संग्रह है. इसके अंतर्गत सामान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाता है.
तरुण बजाज को RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किये गये
केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है. बजाज इस पद से सेवानिवृत्त हो रहे अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे. बजाज का नामांकन 5 मई से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.
तरुण बजाज 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. आर्थिक मामलों के सचिव बनाए जाने से पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं.
देश-दुनिया: एक दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज
स्वदेशी वेंटिलेटर डिजाइन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद IIT कानपुर की एक टीम ने प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय की अगुवाई में एक स्टार्टअप नोका रोबोटिक्स के साथ मिलकर बेहतर क्वालिटी का स्वदेशी वेंटिलेटर डिजाइन किया है, जो कोविड-19 से पीडि़त मरीजों की जीवन रक्षा में अहमद भूमिका निभा सकता है.
वंदे भारत अभियान: कोरोना वायरस पूर्णबंदी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए वंदे भारत अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत एक लाख बानवे हज़ार लोगों की वतन वापसी का लक्ष्य है. इससे पहले प्रथम खाड़ी युद्ध में एक लाख सत्तर हज़ार लोगों को वापस लाकर भारत ने इतिहास रचा था.
