डेली कर्रेंट अफेयर्स
SCTIMST ने ‘कोविड-19’ की जांच के लिए एक किफायती और तेज परीक्षण किट विकसित किया
तिरुवनंतपुरम के Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology (SCTIMST) ने ‘कोविड-19’ की जांच के लिए एक किफायती और तेज परीक्षण किट विकसित की है. इस किट के जरिए सिर्फ 2 घंटे में कोरोना संक्रमण का पता लग जाएगा. इसका खर्च करीब 1000 रुपये है. इस किट को ‘Chitra Gene LAMP-N’ नाम दिया गया है.
अलप्पूझा के राष्ट्रीय वाइरॉलॉजी संस्थान ने इस परीक्षण किट को मान्यता दी है और ICMR को इसकी जानकारी दे दी है. अब एससीटी संस्थान इस तकनीक को बड़े स्तर पर काम लाने के लिए ज़रुरी बदलाव की प्रक्रिया में है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके.
कीमत के लिहाज़ से नई किट से की जाने वाकी जाँच काफी किफायती है, क्योंकि इसकी कीमत महज़ 1000 रुपए होगी, जबकि अबतक प्रयोग में ली जाने वाली पीसीआर किट से की जाने वाली जाँच की कीमत 2000-2500 रुपए के बीच होती है. इसके साथ ही नई मशीन की कीमत भी 2.5 लाख रुपए होगी, जबकि RT-PCR मशीन की कीमत करीब 15-40 लाख रुपए के बीच होती है.
18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस
प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
विश्व धरोहर दिवस 2020 का विषय
इस वर्ष यानी 2020 के विश्व धरोहर दिवस का विषय (थीम) ‘साझा संस्कृति, साझा विरासत, साझा जिम्मेदारी’ (Shared Cultures, Shared Heritage, Shared Responsibility) है.
इतिहास
International Council on Monuments and Sites (ICOMOS) ने 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस को मनाये जाने का प्रस्ताव यूनेस्को को दिया था. यूनेस्को ने 1983 में इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया था.
धरोहर स्थल क्या है?
विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.
यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल
संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनेस्को ने भारत में 36 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 27 सांस्कृतिक, 8 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:
ताजमहल, आगरा का किला, अजंता और एलोरा की गुफाएं, काजीरंगा अभयारण्य, केवलादेव उद्यान, महाबलीपुरम और सूर्य मंदिर कोणार्क, मानस अभयारण्य, हम्पी, गोवा के चर्च और फतेहपुर सीकरी, चोल मंदिर, खजुराहो मंदिर, पट्टादकल और एलिफेंटा की गुफाएं, सुंदरबन, सांची के बुद्ध स्मारक, हुमायूं का मकबरा और नंदा देवी का पुष्प उद्यान, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चंपानेर पावागढ़, दिल्ली का लाल किला और जयपुर का जंतर मंतर, नालंदा विश्वविद्यालय, कार्बूजिए की वास्तुकला, कंचनजंघा पुष्प उद्यान और अहमदाबाद शहर, भीमबैठका, कुतुब मीनार, हिमालयन रेल और महाबोधि मंदिर, गुजरात की रानी की वाव, पश्चिमी घाट, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और राजस्थान का किला.
यूनेस्को (UNESCO): एक दृष्टि
- यूनेस्को या UNESCO, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) का संक्षिप्त रूप है.
- यह संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है.
- UNESCO का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है. UNESCO के वर्तमान अध्यक्ष आंद्रे अजोले हैं.
देश-दुनिया: एक दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज
TVS मोटर ने ब्रिटेन के Norton मोटरसाइकिल्स का अधिग्रहण किया: भारत की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ‘TVS मोटर’ ने ब्रिटेन के ‘Norton मोटरसाइकिल्स’ का अधिग्रहण की घोषणा की है. Norton दुनिया भर में जाना जाने वाला एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड है.
वेंटिलेटर उत्पादन के लिए ह्युंदै का ALMS के साथ गठजोड़: ह्युंदै मोटर इंडिया ने वेंटिलेटर उत्पादन के लिए फ्रांस की कंपनी एयर लिक्विड मेडिकल सिस्टम्स (ALMS) के साथ गठजोड़ किया है. ALMS का कारखाना चेन्नई के पास है. इस साझेदारी के तहत ह्युंदै और ALMS पहले चरण में 1,000 वेंटिलेटर का उत्पादन करेंगे. बाद में इसमें बढ़ोतरी की जाएगी.
किसान रथ मोबाइल ऐप: कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्णबंदी के दौरान अनाज और जल्द खराब होने वाली वस्तुओं को लाने ले जाने की सुविधा प्रदान करने में मदद के लिए किसान रथ मोबाइल ऐप शुरू किया है. राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (NIC) ने यह मोबाइल ऐप तैयार किया है और इससे किसान और व्यापारी कृषि तथा बागवानी उत्पादों का परिवहन सुनिश्चित कर पाएंगे.
Assess Koro Na मोबाइल एप्लिकेशन: दिल्ली सरकार ने डोर टू डोर सर्वे करने के लिए ‘Assess Koro Na’ मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है. इस मोबाइल एप्लिकेशन से एकत्र होने वाले आंकड़ों का जल्दी विश्लेषण करने में मदद मिलेगी और जिससे वायरस को रोकने के प्रयासों में बड़ी सफलता मिलेगी.
