EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

देश में ‘महामारी अधिनियम 1897 के खंड 2’ को लागू करने का सुझाव

केन्द्रीय कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘महामारी अधिनियम (Epidemic Disease Act) 1897 के खंड 2’ को लागू करने का सुझाव दिया है. कैबिनेट सचिव की ओर से बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस बैठक में संबंधित विभागों के सचिव, सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रतिनिधियों समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया था.

कैबिनेट सचिव ने यह निर्णय देश में COVID-19 (कोरोना वायरस) के फैलने को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी परामर्श लागू करने के लिए लिया है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी COVID-19 को एक महामारी के रूप में घोषित किया है.

COVID-19 बीमारी को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने कुछ खास श्रेणियों को छोड़कर बाकी सभी वर्तमान वीज़ा 13 मार्च से लेकर 15 अप्रैल 2020 तक निलंबित कर दिया है.

महामारी अधिनियम (Epidemic Disease Act) 1897 क्या है?

इस अधिनियम में महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार को संबंधित कानून बनाने और मौजूदा कानूनों में बदलाव करने का अधिकार देता है. इसके तहत दिए गये नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति को ‘भारतीय दंड संहिता की धारा 188’ के तहत दण्डित किये जाने का प्रावधान है.

WHO ने कोविड-19 के प्रकोप को वैश्विक महामारी घोषित किया

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने COVID-19 (नोवल कोरोना वायरस) के प्रकोप को ‘पैन्‍डेमिक’ यानी वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है. संगठन के प्रमुख टेडरोस अधनॉम गेब्रेयेसस ने बीमारी से निपटने के लिए की जा रही कार्रवाई को अपर्याप्‍त बताया. वर्तमान में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 1,26,369 है. इस बीमारी के कारण अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है.

किसी बीमारी को तब पैन्‍डेमिक करार दिया जाता है, जब यह कई देशों और महाद्वीपों में फैल जाती है. विश्‍व के स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी बीमारी को वैश्विक महामारी करार देने के गंभीर राजनीतिक और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं.

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इससे पहले 2009 में ‘H1N1 इन्‍फ्लुएन्‍जा’ के प्रकोप को वैश्विक महामारी घोषित किया था. H1N1 इन्फ्लुएंजा, H1N1 वायरस से होने वाली बीमारी है. इस बीमारी के कारण वैश्विक आबादी में 11% से 21% हिस्सा प्रभावित हुआ था. इसकी बीमारी की पहचान सबसे पहले मेक्सिको में हुई थी.


छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम लेह में आयोजित किया जाएगा

छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम इस साल 21 जून को लद्दाख के लेह में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम रांची में आयोजित किया गया था और प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लिया था. 21 जून, 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था. इस दौरान पीएम मोदी सहित 30 हजार से अधिक लोगों ने नई दिल्ली में राजपथ पर एक साथ योग किया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र पहली बार प्रधानमंत्री ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण के दौरान किया था.


मार्च माह का दूसरा बृहस्पतिवार: विश्व किडनी दिवस

प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दूसरे बृहस्पतिवार को ‘विश्व किडनी दिवस’ (World Kidney Day) मनाया जाता है. इस वर्ष (2020 में) 12 मार्च को यह दिवस मनाया गया. यह वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है.

इस वर्ष विश्व किडनी दिवस का विषय (थीम) ‘Kidney Health for Everyone Everywhere–from Prevention to Detection and Equitable Access to Care’ है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

SBI ने फंडिंग आधारित उधारी दरों में कटौती की: भारतीय स्‍टेट बैंक ने अपनी फंडिंग आधारित उधारी दरों में 10 से 15 आधार अंकों की कटौती और सावधि जमा ब्‍याज दरें भी घटाने की घोषणा की है. बैंक ने दो करोड़ रुपए से कम धनराशि की खुदरा अवधि जमा पर कुछ मामलों में 10 से 50 आधार अंकों की कटौती की है. आवासीय ऋणों और सावधि जमाओं की नई दरें 10 मार्च से लागू हो गई है.

विंग्‍स इंडिया का आयोजन हैदराबाद में: नागरिक उड्डयन का प्रमुख कार्यक्रम ‘विंग्‍स इंडिया 2020’ का आयोजन 12 से 15 मार्च तक हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में विभिन्‍न देश, राज्‍य सरकारें तथा इस क्षेत्र से संबंधित लोग शामिल होंगे. इस कार्यक्रम से नागरिक उड्डयन क्षेत्र को और टिकाऊ बनाने के लिए निरीक्षण, विश्‍लेषण और रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top