EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स-2019 की ताजा रैंकिंग में भारत 86वें स्थान पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स-2019

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स-2019 की ताजा रैंकिंग हाल ही में जारी की गयी है. भारत इस रैंकिंग में 86वें स्थान पर है. इस रैंकिंग में जापान और सिंगापुर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है. 199 देशों की इस पासपोर्ट रैंकिंग में सबसे नीचे अफगानिस्तान है.

क्या है हेनले पासपोर्ट रैंकिंग?

यह रैंकिंग देशों के पासपोर्ट की ताकत पर निर्भर करती है. इस रैंकिंग में स्कोर का मतलब है कि कितने देशों में उस पासपोर्ट के जरिए वीजा मुक्त या वीजा आन-अराइवल प्रवेश मिल सकता है. जिस देश के पासपोर्ट के जरिए बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल सबसे अधिक देशों में आने-जाने की छूट होती है, उसकी रैंकिंग सबसे अच्छी होती है.

रैंकिंग के अनुसार जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट से बगैर वीजा 189 देश आने की अनुमति देते हैं. भारत के पासपोर्ट से 58 देशों में बगैर वीजा आने-जाने की अनुमति है.

हेनले पासपोर्ट रैंकिंग 2019: एक दृष्टि

  • 2006 में 62वें स्थान पर मौजूद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तेजी से उछाल मारते हुए 2018 में 21वें पायदान पर पहुंच चुका है.
  • अमेरिका और ब्रिटेन ग्लोबल रैंकिंग में पांचवी पायदान पर हैं.
  • पाकिस्तान के अलावा इराक और अफगानिस्तान दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट हैं, जिन्हें सिर्फ 30 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति है.
  • रूस जो इस लिस्‍ट में 47वें नंबर पर है उसके नागरिकों करीब 119 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top