EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

भारत को फिर से आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया

भारत फिर से आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक बना

भारत को फिर से अंतर-सरकारी मंच आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है. आर्कटिक परिषद विशेष रूप से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर आर्कटिक देशों, क्षेत्र के स्वदेशी समुदायों और अन्य निवासियों के बीच सहयोग, समन्वय और बातचीत को बढ़ावा देती है.

भारत का चुनाव फिनलैंड के रोवानिएमी में आयोजित 11वीं आर्कटिक परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में हुआ. इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने किया था. बैठक में वहां नियुक्त राजदूत वाणी राव भी शामिल रहीं.

भारत आर्कटिक परिषद में और अधिक योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूस, स्वीडन और अमेरिका, आर्कटिक परिषद के सदस्य हैं. भारतीय शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है कि क्या भारतीय मानसून और आर्कटिक क्षेत्र के बीच कोई सह-संबंध है.

आर्कटिक परिषद: एक दृष्टि
आर्कटिक परिषद आर्कटिक देशों के साथ साझा आर्कटिक मुद्दों पर सहयोग एवं समन्वय को बढ़ावा देता है. आर्कटिक परिषद की स्थापना 1996 में हुई थी. आर्कटिक परिषद के आठ सदस्य देश हैं. सदस्यों के अतिरिक्त इस परिषद के कुछ पर्यवेक्षक देश भी हैं. भारत को भी परिषद में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है. भारत साल 2013 से इस परिषद में पर्यवेक्षक के तौर भाग लेता आ रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top