EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

भारत को GFDRR पर वैश्विक केंद्र के सलाहकारी समूह का सह-अध्यक्ष चुना गया

भारत को आपदा न्यूनीकरण एवं रिकवरी पर वैश्विक केंद्र के सलाहकारी समूह का सह-अध्यक्ष चुना गया

आपदा न्यूनीकरण एवं रिकवरी पर वैश्विक केंद्र (GFDRR) का 6ठा अधिवेशन 14 मई, 2019 को स्विटजरलैंड के जेनेवा में आयोजित किया गया. इस अधिवेशन में भारत को इसके सलाहकारी समूह (CG) का सह-अध्यक्ष चुना गया. भारत में हाल के दिनों में आये आपदाओं के बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए भारत को सह-अध्यक्ष चुना गया है.

GFDRR: एक दृष्टि

  • GFDRR, आपदा न्यूनीकरण एवं रिकवरी पर वैश्विक केंद्र (Global Facility for Disaster Reduction and Recovery) का संक्षिप्त रूप है.
  • इसका उद्देश्य विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदाओं तथा जलवायु परिवर्तन को समझने, प्रबंधित करने तथा इससे होने वाले नुकसान को कम करने में सहायता प्रदान करना है.
  • इसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी. इसका सचिवालय वाशिंगटन डीसी में स्थित है. इसकी मेजबानी विश्व बैंक करता है और विश्व के 37 देश तथा 11 अन्तर्राष्ट्रीय संगठन इसे सहायता प्रदान करते हैं.
  • परामर्श समूह (Consultative Group) इस संगठन का मुख्य निर्णयकर्त्ता है. इसकी अध्यक्षता विश्व बैंक करता है जबकि सदस्य देशों द्वारा इसकी सह-अध्यक्षता की जाती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top