EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

वर्ष 2018 का सरस्वती सम्मान तेलुगू के कवि डा. के शिवा रेड्डी को दिया जायेगा

28वां सरस्वती सम्मान तेलुगू के कवि डा. के शिवा रेड्डी को

तेलुगू के प्रख्यात कवि डा. के शिवा रेड्डी को वर्ष 2018 का सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है. उन्हें 28वां सरस्वती सम्मान दिया जायेगा. रेडड्डी को यह सम्मान उनके काव्य संग्रह ‘पक्की ओत्तिगिलिते’ के लिए दिया गया है. इस पुरस्कार के लिए रेड्डी का चयन लोक-सभा के पूर्व महासचिव डा. सुभाष सी कश्यप की अध्यक्षता वाली तेरह सदसीय चयन समिति ने किया.

डा. के शिवा रेड्डी का परिचय

आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के एक किसान परिवार में 1943 में जन्मे रेड्डी गत 45 साल से साहित्य में सक्रिय हैं. उनके 23 कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं.

सरस्वती सम्मान: एक दृष्टि

  • सरस्वती सम्मान केके बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा साहित्य के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है. इसकी शुरूआत 1991 में हुई थी.
  • यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं की में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है.
  • यह सम्मान दस साल की अवधि में प्रकाशित किसी श्रेष्ठ कृति को दिया जाता है.
  • इस सम्मान के तहत उन्हें को 15 लाख रुपए, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है.
  • 27वां सरस्वती सम्मान (वर्ष 2017 के लिए) सितांशु यशचन्द्र को मिला था.
  • पहला सरस्वती सम्मान डा. हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए मिला था.
  • अब तक यह सम्मान विजय तेंदुलकर,पद्मा सचदेव, गोविन्द मिश्र, सुरजीत पातर, शंख घोष, डा. इंदिरा पार्थसारथी, सुनील गंगोपाध्याय और मनोज दास जैसे लेखकों को मिल चुका है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top