EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

नेपाल ने अमेरिका से अपना पहला उपग्रह ‘नेपालीसैट-1’ प्रक्षेपित किया

नेपाल का पहला उपग्रह ‘नेपालीसैट-1’

नेपाल ने 19 अप्रैल को अपना पहला उपग्रह ‘नेपालीसैट-1’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया. यह प्रक्षेपण अमेरिका में वर्जीनिया से किया गया. इस उपग्रह को नेपाल के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया है. जापान के क्यूशू इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इस समय अध्ययनरत नेपाल के दो वैज्ञानिक आभास मास्की और हरिराम श्रेष्ठ ने अपनी संस्था की BIRDS (बर्डस) प्रोजेक्ट के तहत उपग्रह तैयार किया है.

BIRDS (बर्डस) प्रोजेक्ट क्या है?

बर्ड्स प्रोजेक्ट संयुक्त राष्ट्र की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत उन देशों की सहायता की जाती है, जो अभी तक अपना उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च नहीं कर सके हैं.

नेपालीसैट-1: एक दृष्टि

इस उपग्रह का वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है और लागत दो करोड़ रुपए है. यह एक निम्न कक्षा का उपग्रह है जो पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर की दूरी पर होगा. इस उपग्रह पर नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज, नेपाल अकादमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NAST) का लोगो, वैज्ञानिक आभाष और हरिराम के नाम दर्ज हैं. नेपालीसैट-1 की मदद से संचार और देश के भौगोलिक क्षेत्र की छवियों को एकत्र करने का काम करेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top