EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

जानिए अर्थ ऑवर क्या है और क्यों मनाया जाता है

भारत समेत विश्व शहरों में 13वां अर्थ ऑवर मनाया गया

ऊर्जा की बचत कर धरती को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष मार्च के अंतिम शनिवार को ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाता है. इस वर्ष 30 मार्च 2019 को पूरे विश्व में अर्थ ऑवर मनाया गया. इसमें 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहरों ने हिस्सा लिया. अर्थ आवर का यह 13वां संस्करण था, जो ग्रीन ग्रुप WWF द्वारा आयोजित किया गया था. इस साल (2019 में) ‘अर्थ ऑवर’ की थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ है.

इस दौरान भारत में राजधानी दिल्ली में 8.30 बजे से 9.30 बजे तक प्रमुख इमारतों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रहीं. दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, चारमीनार, विक्टोरिया टर्मिनस और दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, तो मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की लाइट बंद रही. पेरिस के एफिल टॉवर, न्यूयॉर्क की एंपायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा और एथेंस में एक्रोपोलिस, ऑस्ट्रेलिया का सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज उन 24 वैश्विक स्थलों में से हैं, जो अर्थ ऑवर में शामिल हुए.

अर्थ ऑवर क्या है?

अर्थ ऑवर लोगों के लिए जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी स्तर का आंदोलन है. इस अवसर पर विश्व भर में लोगों को एक घंटे के लिए गैर-आवश्यक उपकरणों की बिजली बंद करने का आवाहन किया जाता है.

अर्थ ऑवर को वर्ष 2007 में वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर द्वारा शुरू किया गया था. अर्थ ऑवर के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की जाती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top