EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

स्वदेश निर्मित धनुष तोप को सेना में शामिल किया गया

धनुष तोप सेना में शामिल

स्वदेश निर्मित धनुष तोप को सेना में शामिल कर लिया गया है. जबलपुर में 8 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऑर्डनंस फैक्ट्री बोर्ड ने 6 धनुष तोपें सेना को सौंपीं. धनुष भारत में निर्मित होने वाली लंबी रेंज की पहली तोप है.

‘K-9 वज्र’ और ‘M-777’ हॉवित्जर तोप पहले से ही सेना में शामिल

‘K-9 वज्र’ और ‘M-777’ अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोप के बाद धनुष के सेना में शामिल होने से भारतीय सेना की ताकत काफी बढ़ गई है. ‘K-9 वज्र’ एक स्वचालित दक्षिण कोरियाई हॉवित्जर और M-777 अमेरिका से प्राप्त अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोप है.

धनुष तोप: एक दृष्टि

  • धनुष पूरी तरह से देश में ही बनी तोप है. इसका निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सफलता का उदाहरण है.
  • यह जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है.
  • धनुष की प्रणाली बोफोर्स तोप पर आधारित है जिसकी खरीद में कथित भ्रष्टाचार के कारण विवाद हुआ था.
  • इस तोप में 155mm x 45 कैलिबर गन प्रणाली है, जो लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम है.
  • धनुष तोप के बैरल का वजन 2692 किलो है और इसकी लंबाई आठ मीटर है.
  • धनुष तोप की मारक क्षमता 42-45 किलोमीटर तक है.
  • ऑटोमेटेड टेक्नॉलजी के कारण सिंगल टारगेट पर एक समय में 3 से 6 गन एक साथ फायर किए जा सकते हैं.
  • इसके प्रत्येक गन की क्षमता एक घंटे में 42 राउंड फायर करने की है.
  • गन का वजन करीब 13 टन है जो इसे पहाड़ी और सुदूर इलाकों में आसानी से ले जाने में सक्षम बनाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top