EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ब्लैकहोल की पहली तस्वीर जारी की

ब्लैकहोल की पहली तस्वीर जारी

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 10 अप्रैल को ब्लैकहोल की पहली तस्वीर जारी की. यह ब्लैकहोल आकाशगंगा M-87 में 53.5 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद है. दुनिया भर में स्थित छह टेलिस्कोप (दूरबीन) के डेटा का उपयोग करते हुए, ईवेंट होरिजन टेलिस्कोप (EHT) परियोजना में शामिल वैज्ञानिकों ने यह तस्वीर निकाली है. EHT के ये 6 टेलिस्कोप हवाई, एरिजोना, स्पेन, मेक्सिको, चिली और दक्षिणी ध्रुव में लगाए गए हैं.

क्या होता है ब्लैक होल?

ब्लैक होल अंतरिक्ष में वह जगह है जहां प्रकाश प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं निकल पाता है. यानी यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को अवशोषित कर लेता है. ब्लैक होल के चारों ओर एक सीमा होती है. उस सीमा को घटना क्षितिज कहा जाता है. उसमें वस्तुएं जा तो सकती है लेकिन वापस नहीं आ सकती. इसलिए इसे ब्लैक होल कहा जाता है. ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बहुत शक्तिशाली होता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top