EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने वाले भारत समेत अन्य देशों पर पाबंदी लगाई

अमेरिका ने ईरान के आर्थिक प्रतिबंधों में छूट समाप्त करने का फैसला किया

अमरीका ने ईरान से तेल खरीद रहे देशों के लिए आर्थिक प्रतिबंधों में छूट समाप्त करने का फैसला किया है. इसकी घोषणा व्हाइट हाउस ने 22 अप्रैल को की. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका 2 मई 2019 के बाद किसी भी देश को ईरान से तेल आयात करने की कोई छूट नहीं देगा. इस बीच, ईरान ने अपने तेल क्षेत्र पर अमरीकी प्रतिबंधों को गैर कानूनी बताया है.

अमेरिका ने नवम्बर 2018 में आठ देशों को ईरान से तेल आयात के बदले अन्य विकल्प तलाशने के लिए 180 दिनों की छूट दी थी. इन आठ देशों में से तीन देश, यूनान, इटली और ताइवान ने पहले ही ईरान से तेल आयात घटाकर शून्य कर लिया है. अन्य पांच देशों में भारत, चीन, तुर्की, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं जिन्हें अब ईरान से तेल आयात में बंद करना होगा या अमेरिकी प्रतिबंध को झेलना पड़ेगा.

वर्तमान में ईरान से सबसे ज्यादा तेल का आयात चीन और भारत द्वारा किया जाता है. अगर इन दोनों देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहा नहीं माना तो अमेरिका के साथ इनके द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव आ सकता है और व्यापार जैसे अन्य मुद्दों पर भी इसका असर देखा जा सकता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top