EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

नासा को अल्टिमा थुले की सतह पर पानी मिलने का प्रमाण मिला

अल्टिमा थुले की सतह पर पानी का प्रमाण

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को अल्टिमा थूले (Ultima Thule) की सतह पर मेथनॉल, पानी की जमी बर्फ, और कार्बनिक अणुओं के एक अद्वितीय मिश्रण का प्रमाण मिला है. यह मानव जाति द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे दूरस्थ दुनिया है.

नासा के न्यू होराइजन्स अंतरिक्ष यान ने 2019 में नए साल के मौके पर उड़ान के दौरान इस पिंड का डाटा इकट्ठा किया था. इस डाटा के विश्लेषण में उस क्षेत्र के खगोलीय पिंड के विकास, भूविज्ञान और रचना के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिली है. इनमें इसकी सतह पर खास निशान, पहाड़नुमा आकृतियां और ज्वालामुखी के विस्फोट से बनने वाले गड्ढे भी शामिल हैं.

अल्टिमा थुले: एक दृष्टि

  • कूइपर बेल्ट (अंतरिक्ष का एक दूरस्थ हिस्सा) में स्थित ‘2014 MU-69’ नामक पिंड को अल्टिमा थुले (Ultima Thule) उपनाम दिया गया है. थुले का अर्थ है ज्ञात दुनिया से परे सबसे दूर स्थित स्थान.
  • इस कुइपर बेल्ट ऑब्जेक्ट को 2014 में हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया था.
  • अल्टिमा थुले प्लूटो से 1.6 बिलियन किलोमीटर और पृथ्वी से 6.4 बिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
  • अल्टिमा थुले इंसान की तरफ से खोजी गई आज तक की सबसे दूर की सतह है. यह धरती से करीब 4 अरब मील दूर स्थित है. इस पिंड की लंबाई 36 किलोमीटर है.

न्यू होराइजन्स अंतरिक्ष यान क्या है?

यह अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है. इसे सौरमंडल के बाहरी बौने ग्रह प्‍लूटो के अध्‍ययन के लिये 19 जनवरी, 2006 को प्रक्षेपित किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top