EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव का सर्वोच्च सम्मान

मालदीव ने 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ सम्मान से सम्मानित किया. राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया. यह विदेशी हस्तियों को दिया जाने वाला मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान उनकी मालदीव यात्रा के दौरान दिया गया. अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करने के बाद पहले विदेशी दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी मालदीव पहुंचे थे.

प्रधानमंत्री मोदी को दिए गये अन्य अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान: एक दृष्टि

  1. रूस का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’: रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of Saint Andrew the Apostle) देने की घोषणा 12 अप्रैल 2019 को की थी. प्रधानमंत्री मोदी को भी यह पुरस्‍कार भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए दिया गया है.
  2. UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जायद मेडल’: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने प्रधानमंत्री मोदी अपना सर्वोच्च नागरिक अवार्ड ‘जायद मेडल’ से सम्मानित करने की घोषणा 4 अप्रैल 2019 को की है.
  3. संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’ से भी सम्‍मानित किए जा चुके हैं.
    दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार: फरवरी 2019 में उन्‍हें दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया गया था.
  4. फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फलस्तीन ने अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’ से फरवरी 2017 में सम्मानित किया था. यह सम्मान विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फलस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है.
  5. सऊदी का किंग अब्दुल अजीज साश अवॉर्ड: अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुल अजीज साश’ अवॉर्ड से सम्मानित किया था. यह सम्मान उन्हें रॉयल कोर्ट में किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने दिया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top