EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक में भारत 95वें स्थान पर

वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक 2019

वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक (Global Womanhood Parity Index) 4 जून 2019 को जारी किया. इस सूचकांक में भारत 129 देशों में से 95वें स्थान पर है. इस सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर जबकि चाड को सबसे नीचे 129वें स्थान पर रखा गया है.

भारत का सबसे ज्यादा स्कोर स्वास्थ्य क्षेत्र (79.9), भूख एवं पोषण (76.2) और ऊर्जा क्षेत्र (71.8) में रहा. भारत का सबसे कम स्कोर भागीदारी क्षेत्र (18.3), उद्योग, बुनियादी ढांचा एवं नवोन्मेष (38.1) और जलवायु (43.4) में रहा. भारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में निचले पायदान पर है. एशिया और प्रशांत के 23 देशों में उसे 17वें स्थान पर रखा गया है. सूचकांक में पहले स्थान पर डेनमार्क और 129 वें पायदान पर चाड है. चीन 74वें स्थान और पाकिस्तान 113वें जबकि नेपाल 102 और बांग्लादेश 110वें पायदान पर है.

वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक: एक दृष्टि

  • यह सूचकांक गरीबी, स्वास्थ्य , शिक्षा , साक्षरता , राजनीतिक प्रतिनिधित्व और कार्यस्थल पर समानता जैसे पहलुओं का आंकलन करता है.
  • यह अफ्रीकन वुमेंस डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, एशिया पैसेफिक रिसोर्स एंड रिसर्च सेंटर फॉर वुमेन, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, इंटरनेशनल वुमेन्स हेल्थ कोलिशन समेत क्षेत्रीय और वैश्विक संगठनों का एक संयुक्त प्रयास है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top