अप्रैल 2025 का कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन टेस्ट

  • यहाँ अप्रैल 2025 माह के समसामयिकी और विश्व घटना चक्र के 75 प्रश्न दिए गये गये हैं.
  • ये प्रश्न बहुवैकल्पिक हैं जिनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना है.
  • किसी एक विकल्प के चयन के बाद सही उत्तर की व्याख्या स्वतः प्रश्न के नीचे दिखाया जायेगा.
  • टेस्ट पूरा करने के पश्चात् अपना रिजल्ट और एवरेज रिजल्ट देख सकते हैं.
  • यह ऑनलाइन टेस्ट केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.

1 / 75

राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) ने हाल ही में सुफलम (स्टार्ट-अप फोरम फॉर एस्पायरिंग लीडर्स एंड मेंटर्स) 2025 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया था? यह संस्थान कहाँ है?

2 / 75

एक्सिओम-4 मिशन के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इस मिशन को अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया जाएगा.
  2. राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे.

3 / 75

हाल ही में सुर्खियों में रहे एक्सिओम-4 मिशन के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इस मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं.
  2. अंतरिक्ष यात्रियों को फाल्कन 9 रॉकेट से अन्तरिक्ष भेजा जाएगा.
  3. एक्सिओम मिशन नासा और इसरो की एक संयुक्त पहल है.

4 / 75

कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना हाल ही में जारी की है. वह होंगे:

5 / 75

विश्व बैंक द्वारा हाल ही में जारी 'स्प्रिंग 2025 गरीबी और समानता संक्षिप्त रिपोर्ट' के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. 10 वर्षों में भारत में लगभग 17.1 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं.
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक गरीबी 2011-12 में 18.4 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 2.8 प्रतिशत हो गई.
  3. 2011-12 और 2022-23 के बीच अत्यधिक गरीबी में वार्षिक गिरावट दर 16 प्रतिशत है.

6 / 75

2027 में होने वाले 10वें फीफा महिला विश्व कप का मेजबान चुना गया है:

7 / 75

विश्व बैंक की निजी क्षेत्र निवेश प्रयोगशाला पहल में शामिल किए गए भारतीय कंपनी है/हैं:

  1. टाटा संस
  2. भारती एंटरप्राइजेज
  3. अडानी एंटरप्राइजेज

8 / 75

अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध धम्म सम्मेलन हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

9 / 75

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल के परिचालन का विधिवत शुभारंभ किया है. यह टर्मिनल कहाँ है?

10 / 75

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजैट सबस्केल कॉम्बस्टर का सफल परीक्षण किया है. इसका उपयोग किसमें किया जाता है?

11 / 75

24-30 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान भारत सरकार ने देश में किसके उन्मूलन का अभियान शुरू किया गया है?

12 / 75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2025 को बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 2025 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए थे. जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत का प्रथम पुरस्कार किसे दिया गया?

13 / 75

पाकिस्तान ने भारत के साथ 1972 के शिमला समझौते को निलंबित करने की घोषणा की है. इस समझौता पर किस भारतीय प्रधानमंत्री ने हस्ताक्षर किए थे?

14 / 75

भारत ने सिंधु जल संधि (IWT) निलंबित करने की घोषणा की है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. सिंधु जल संधि 1960 में लागू हुआ था.
  2. यह संधि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ था.

15 / 75

भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि (IWT) निलंबित करने की घोषणा की है. इस संधि के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. संधि में पूर्वी नदियों पर नियंत्रण पाकिस्तान को दिया गया है.
  2. सतलुज, व्यास और रावि पूर्वी नदियां हैं.
  3. पश्चिमी नदियों के इस्तेमाल का कुछ सीमित अधिकार भारत को भी है.

16 / 75

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान वो निम्न मे से कौन-से भारतीय राज्य नहीं गए थे?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. तेलंगाना
  3. महाराष्ट्र
  4. राजस्थान

17 / 75

वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी होंगी:

18 / 75

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट चीता के तहत आठ चीते लाए जाने की घोषणा की है. ये चीते राज्य के जंगलों में स्थानांतरित किया जाएगा. ये चीते किस देश से लाए जाएंगे?

19 / 75

1857 की क्रांति के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने किस स्थान पर एयरोबेटिक एयर शो का प्रदर्शन किया किया था?

20 / 75

22 अप्रैल 2025 को मनाए गए पृथ्वी दिवस का विषय (थीम) था:

21 / 75

2025 के आईएसएसएफ़ कैलेंडर का दूसरा विश्व कप हाल ही में संपन्न हुआ है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इसका आयोजन पेरू की राजधानी लीमा में किया गया था.
  2. भारतीय निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीते.
  3. पदक तालिका में भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा.

22 / 75

दुनिया के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक 'लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार 2025' के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से मिलान सही सुमेलित है/हैं?

  1. आर्मंड डुप्लांटिस -- सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी
  2. सिमोन बाइल्स -- सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
  3. राफेल नडाल -- लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

23 / 75

इसाइयों के सर्वोच्‍च पादरी पोप फ्रांसिस का हाल ही में निधन हो गया. वह किस देश के थे?

24 / 75

टाइप 5 मधुमेह (डायबिटीज़) को रोग के एक अलग रूप के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है. इस मधुमेह का/के मुख्य कारण है/हैं:

  1. कुपोषण
  2. अनियमित खान-पान
  3. नशा

25 / 75

हाल ही में आयोजित सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग-10' (Exercise Desert Flag-10) के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इस अभ्यास का आयोजन सऊदी अरब द्वारा किया जाता है.
  2. यह एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है.
  3. भारत पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा लिया है.

26 / 75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक भागीदारी परिषद के तहत दो नई समितियों को जोड़ने पर सहमति जताई थी. नई बनाई गई समितियों में शामिल है/हैं?

  1. रक्षा सहयोग पर मंत्रिस्तरीय समिति
  2. पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग पर समिति
  3. निवेश और प्रौद्योगिकी पर समिति

27 / 75

6ठी एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

28 / 75

अर्जुन बाबूटा निम्न में से किस खेल से संबंधित हैं, जिन्होंने हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है?

29 / 75

ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक हाल ही में कहाँ आयोजित की गई थी?

30 / 75

भारत में एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (APMU) की स्थापना हाल ही में की गई है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह इकाई चंडीगढ़ स्थित राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में स्थापित की गई है.
  2. भारत WADA से मान्यता प्राप्त APMU स्थापित करने वाला दुनिया का 17वाँ देश है.
  3. APMU, एथलीटों के वीजा ऑन अराइवल के लिए जिम्मेदार होगा.

31 / 75

यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल भारतीय अभिलेखों की कुल संख्या 14 हो गई है. निम्न में से कौन इसमें शामिल नहीं है?

  1. रामचरितमानस
  2. ऋग्वेद
  3. मैत्रेयव्याकरण
  4. यजुर्वेद

32 / 75

दो प्राचीन भारतीय ग्रंथ को हाल ही में यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. दो प्राचीन भारतीय ग्रंथ श्रीमद भगवद गीता और चाणक्य नीति हैं.
  2. श्रीमद भगवद गीता महर्षि वेदव्यास ने लिखी है.

33 / 75

बांग्लादेश ने हाल ही में ‘आर्टेमिस समझौते’ (Artemis Accords) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता संबंधित है:

34 / 75

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक' का छठा संस्करण पुणे में आयोजित किया गया था. इस अभ्यास में भाग नहीं लिया था:

  1. उज्बेकिस्तान
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. जापान

35 / 75

नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार वैश्व के शीर्ष तीन ऑटोमोबाइल उत्पादक देश क्रमशः हैं:

36 / 75

हॉकी पंजाब 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 का विजेता बना है. पंजाब ने फाइनल में किस टीम को पराजित किया था?

37 / 75

15 अप्रैल 2025 को किस राज्य ने अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया था?

38 / 75

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में दीनबंधु छोटू राम ताप बिजली संयंत्र में तीसरी इकाई की आधारशिला रखी थी. यह संयंत्र किस राज्य/UT में है?

39 / 75

तीरंदाजी विश्व कप 2025 का पहला चरण हाल ही में संपन्न हुआ है. इस प्रतियोगिता के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. पहला चरण झारखंड के दुमका में आयोजित किया गया था.
  2. भारतीय तीरंदाजों ने कुल चार पदक जीते.
  3. पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा.

40 / 75

हाल ही में गठित कुरियन जोसेफ समिति का संबंध है:

41 / 75

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रारंभिक आंकड़ा हाल ही में जारी किया था. इस आँकड़े के अनुसार निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. भारतीय निर्यात (माल और सेवाएँ) लगभग 821 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है.
  2. पिछले वित्त वर्ष के तुलना में भारतीय निर्यात में 5.5% की वृद्धि हुई है.
  3. इस अवधि के दौरान व्यापार घाटा 94.26 बिलियन डॉलर था.

42 / 75

दरिपल्ली रामैया जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र से जुड़े थे?

43 / 75

हाल ही में खेले गए इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के ख़िताब विजेता हैं:

44 / 75

रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार 4 अप्रैल 2025 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग है:

45 / 75

प्रख्यात नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया का हाल ही में निधन हो गया. उनके बारे में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. उन्होंने जयपुर घराने के पंडित शंभू महाराज से नृत्य सीखा.
  2. उन्हें 2025 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
  3. उन्होंने जयपुर में कदम्ब नृत्य और संगीत केंद्र की स्थापना की थी.

46 / 75

भारत ने हाल ही में उच्च ऊर्जा वाली निर्देशित हथियार प्रणाली (DEW) MK-2 (A) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. इस सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह अति-उच्च-ऊर्जा गामा किरणों द्वारा निर्देशित हथियार प्रणाली है।
  2. यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल में किया था.
  3. इसे डीआरडीओ ने इस्राइल के सहयोग से विकसित किया है.

47 / 75

भारत ने निम्न में से किस/किन देश/देशों को दिए जा रहे ट्रांसशिपमेंट सुविधा को हाल ही में वापस लेने का फैसला किया है?

  1. बांग्लादेश
  2. श्रीलंका
  3. म्यांमार

48 / 75

बानू मुश्ताक के ‘हार्ट लैंप’ को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 पर विचार के लिये चयनित पुस्तकों की सूची में रखा गया है. यह पुस्तक मूल रूप से किस भाषा में है?

49 / 75

बिम्‍स्‍टेक देशों के कृषि मंत्रियों का तीसरा सम्मेलन 2025 हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

50 / 75

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद, अपना पहला विदेशी परिसर खोलेगा:

51 / 75

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति रिपोर्ट हाल ही में जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा उत्पादन के मामले में बढ़ते क्रम में है:

52 / 75

हाल ही में संपन्न आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cups) 2025 के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इसका आयोजन ब्यूनस आयर्स में किया गया था.
  2. भारत पदक तालिका तीसरे स्थान पर रहा.
  3. भारतीय निशानेबाजों ने 4 स्वर्ण पदक जीते.

53 / 75

हाल के दिनों में चर्चा में रहे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को किस देश से भारत लाया गया है?

54 / 75

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर विश्वविद्यालय ने मानद डिग्री 'ऑनोरिस कौसा' (Honoris Causa) प्रदान की है. यह विश्वविद्यालय किस देश में है?

55 / 75

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हाल ही में किस देश ने प्रतिष्ठित 'सम्‍मान की कुंजी' (Key of Honor) प्रदान किया था?

56 / 75

चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली द्विमासिक (अप्रैल-मई) मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से मिलान सही सुमेलित है/हैं?

  1. रेपो दर – 6 प्रतिशत
  2. रिवर्स रेपो दर – 3.25 प्रतिशत
  3. बैंक दर – 6.25 प्रतिशत

57 / 75

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नए महासचिव हैं:

58 / 75

7 अप्रैल 2025 को मनाए गए विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय है:

59 / 75

मुद्रा योजना के हाल ही में 10 वर्ष पूरे हुए हैं. इस योजना के तहत अब तक लगभग कितनी राशि के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं.

60 / 75

रेत कलाकार जिन्हें हाल ही में फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर (Fred Darrington Sand Master Award) पुरस्कार 2025 दिया गया है, हैं:

61 / 75

ब्राजील में हाल ही में खेले गए विश्व मुक्केबाजी कप 2025 के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा.
  2. भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक अभिनाश जामवाल ने जीता.
  3. भारत ने महिला वर्ग में भाग नहीं लिया था.

62 / 75

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नवनिर्मित पंबन पुल का उद्घाटन किया था. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है.
  2. यह पाक जलडमरूमध्य में बनाया गया है.
  3. यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है.

63 / 75

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) के एकीकरण से संबंधित अधिसूचना हाल ही में जारी की थी. इस अधिसूचना के अनुसार. निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. देश के हर राज्य में अधिकतम तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्य करेगा.
  2. 1 मई 2025 से भारत में RRB की कुल संख्या 28 रह जाएगी.
  3. RRB का यह विलय आरआरबी अधिनियम 1976 के तहत किया गया है.

64 / 75

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 'जीवंत गांव कार्यक्रम-II' को मंजूरी दी है. इस कार्यक्रम के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इसका क्रियान्वयन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है.
  2. इसका उद्देश्य अनुसूचित जन-जाति बाहुल गांवों का विकास करना है.
  3. जीवंत गांव कार्यक्रम-II में सभी गाँव उत्तर-पूर्व राज्यों से हैं.

65 / 75

हिन्‍दी फिल्‍मों के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार का हाल ही में निधन हो गया. निम्न में से कौन-सा/से फिल्म में उन्होंने अभिनय किया था?

  1. कांच की गुड़िया
  2. रोटी कपड़ा और मकान
  3. क्रांति

66 / 75

अंटार्कटिका में संयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में भारत ने किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है?

67 / 75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निम्न में से किस देश ने अपना सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया है?

68 / 75

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी निम्न में से किस मुख्य प्रयोजन से हाल ही में थाईलैंड की यात्रा पर गए थे?

69 / 75

हंगरी अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय से अलग हो गया है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें:

  1. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी से बचाने के लिए हंगरी ने यह निर्णय लिया है.
  2. रूस अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का सदस्य देश नहीं है.
  3. अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है.

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

70 / 75

भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका त्रि-सेवा 'टाइगर ट्रायम्फ' अभ्यास का चौथा संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया. इस अभ्यास का/के मुख्य उद्देश्य है/हैं:

  1. आतंकवादी हमलों के खिलाफ संयुक्त अभियान
  2. समुद्री डकैतों के खिलाफ संयुक्त अभियान
  3. मानवीय सहायता और आपदा राहत

71 / 75

शर्ली बोचवे को राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का महासचिव चुना गया है. वह किस देश की हैं?

72 / 75

एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन भारत में कहाँ होगा?

73 / 75

अम्‍मान में हाल ही में खेले गए 21वें एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता हैं:

  1. मनीषा भानवाला
  2. दीपक पूनिया
  3. रीतिका हुड्डा

74 / 75

संसद ने हाल ही में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025 पारित है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. गिफ्ट सिटी में सहकारी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा.
  2. IRMA का नाम बदलकर त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय किया जाएगा.
  3. देश का पहला सहकारी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा.

75 / 75

फोर्ब्स की वार्षिक विश्व अरबपतियों की सूची 2025 के अनुसार, भारत का विश्व में स्थान है:

कृपया अपना रिजल्ट चेक करें..

Your score is

The average score is 41%

Share this test!

Facebook
0%

मासिक करेंट अफेयर्स ऑनलाइन टेस्ट»
Globe Globe
सामान्यज्ञान
Plus-circled Plus-circled
गणित
Google-circles Google-circles
तर्कशक्ति
Doc-text Doc-text
अंग्रेजी