अक्टूबर 2024 का कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन टेस्ट

  • यहाँ अक्टूबर 2024 माह के समसामयिकी और विश्व घटना चक्र के 100 प्रश्न दिए गये गये हैं.
  • ये प्रश्न बहुवैकल्पिक हैं जिनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना है.
  • किसी एक विकल्प के चयन के बाद सही उत्तर की व्याख्या स्वतः प्रश्न के नीचे दिखाया जायेगा.
  • टेस्ट पूरा करने के पश्चात् अपना रिजल्ट और एवरेज रिजल्ट देख सकते हैं.
  • यह ऑनलाइन टेस्ट केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.

1 / 100

हाल ही में भारत की राष्ट्रीय राजधानी में एक सड़क का नाम किस कैरेबियाई देश के नाम पर रखा गया है?

2 / 100

26वीं जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी (WETEX) 2024 का आयोजन किस शहर में किया गया?

3 / 100

बोडो जौ ग्वारन, मैबरा जौ बिडवी और बोडो जौ गिशी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ये असम के उत्पाद हैं जिन्हें हाल ही में जीआई टैग दिया गया है.
  2. ये पारंपरिक जौ बीयर उत्पाद हैं.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

4 / 100

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (DG AFMS) की महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं:

5 / 100

अक्टूबर 2024 को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव के रूप में किसने पदभार संभाला?

6 / 100

क्लाउडिया शीनबाम ने किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

7 / 100

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हाल ही में की गई है. इस संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. उन्हें 54वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
  2. उन्हें वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
  3. इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं.

8 / 100

किस राज्य ने देशी गाय की नस्लों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित किया है?

9 / 100

काजिंद-2024 (KAZIND-2024) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास का 8वां संस्करण है.
  2. यह राजस्थान में आयोजित किया गया.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

10 / 100

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार हाल ही में 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया. इस संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 बिलियन डॉलर के स्‍तर को पार किया है.
  2. विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत चौथा सबसे बड़ा देश है.
  3. विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार चीन के पास है.

11 / 100

मिदोरी (MIDORI) पुरस्कार 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह पुरस्कार जैव विविधता के क्षेत्र में दिया गया.
  2. 2024 में का MIDORI पुरस्कार कज़ाकिस्तान और पेरू के संरक्षणवादियों को दिया गया है.

12 / 100

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने किस राज्य के पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया था?

13 / 100

हाल ही में, असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में नौ कैप्टिव-ब्रेड पिग्मी हॉग्स को छोड़ा गया था. यह प्रजाति है:

14 / 100

भारत ने हाल ही में VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया था. इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह परीक्षण पोखरण में किया गया था.
  2. VSHORADS चौथी पीढ़ी की वायु रक्षा प्रणाली हैं.
  3. इस मिसाइल को इस्राइल के सहयोग से बनाया गया है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

15 / 100

हाल ही में किस राज्य ने आदिवासी रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके सम्मान में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की थी?

16 / 100

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

17 / 100

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (NMEO-तिलहन) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस मिशन का लक्ष्य प्राथमिक तिलहन उत्पादन को 2022-23 के 39 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़ाकर 2030-31 तक 50 मिलियन मीट्रिक टन करना है.
  2. मिशन को 10,103 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ 2024-25 से 2030-31 तक की सात साल की अवधि में लागू किया जाएगा.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

18 / 100

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को निम्नलिखित में से किस देश में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है?

19 / 100

निम्न में से किस जगह हाल ही में, वर्ल्ड ग्रीन इकॉनमी पहल का आयोजन किया गया था?

20 / 100

भारत हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब (Energy Efficiency Hub) में शामिल हो गया है. भारत ने इस संगठन के लिए भारतीय कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नामित किया है:

21 / 100

चागोस द्वीप समूह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाल ही में ब्रिटेन ने चागोस द्वीप समूह को मॉरीशस को सौंपने की घोषणा की है.
  2. ये द्वीप समूह हिंद महासागर में स्थित हैं.
  3. इस द्वीप समूह के डिएगो गार्सिया द्वीप की संप्रभूता ब्रिटेन के पास रहेगी.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

22 / 100

अक्टूबर 2024 में, निम्नलिखित में से किन भाषाओं को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा दिया गया?

23 / 100

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. 21 से 32 वर्ष की आयु के युवा इस योजना के लिए पात्र हैं.
  2. इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने होगी.
  3. उम्मीदवारों को मासिक मानदेय के रूप में 5000 रुपये मिलेंगे.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है?

24 / 100

निम्नलिखित में से किस संगठन ने बिजनेस रेडी (B-READY) रिपोर्ट 2024 हाल ही में जारी की है?

25 / 100

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं को किन दो अम्ब्रेला योजनाओं में वर्गीकृत किया गया है?

  1. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
  2. कृषोन्नति योजना
  3. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:

26 / 100

खगोलविदों ने हाल ही में 'चारोन' पर कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का पता लगाया है. 'चारोन' है:

27 / 100

हाल ही में संन्यास की घोषणा करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वह ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय महिला जिमनास्ट हैं.
  2. उन्होंने 2018 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता.
  3. उन्होंने ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

28 / 100

हाल ही में संपन्न आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह 21वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन था.
  2. यह बैंकॉक में आयोजित किया गया.
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

29 / 100

निम्नलिखित में से किस संगठन को 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

30 / 100

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस जगह भारतीय कौशल संस्थान (IIS) का उद्घाटन किया था?

31 / 100

44वें और 45वें आसियान सम्मेलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह अक्टूबर 2024 में आयोजित किया गया.
  2. यह वियनतियाने में आयोजित किया गया.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

32 / 100

भारतीय सेना ने हाल ही में अपना पहला 'ओवरहॉल्ड टी-90 भीष्म' को शस्त्रागार में शामिल किया है. यह है:

33 / 100

हाल ही में संपन्न जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में किस राजनीतिक दल ने सर्वाधिक सीटें जीती?

34 / 100

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 को किस वर्ष के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है?

35 / 100

हाल ही में आयोजित मालाबार 2024 अभ्यास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह समुद्री अभ्यास का 28वां संस्करण था.
  2. यह भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय अभ्यास था.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

36 / 100

स्वीडिश अकादमी ने हान कांग को 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना है. वह किस देश के उपन्यासकार हैं?

37 / 100

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा हाल ही में जारी लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024 के अनुसार, बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (G20 देशों) में किस देश का खाद्य उपभोग पैटर्न जलवायु के लिए सबसे कम हानिकारक है?

38 / 100

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) के विकास को हाल ही में मंजूरी दी है?

39 / 100

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह डेविड बेकर, डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है.
  2. यह प्रोटीन से संबंधित खोजों के लिए प्रदान किया गया है.

40 / 100

निम्न में से किस केंद्रीय मंत्रालय ने हाल ही में ‘हमसफर नीति’ शुरू की है?

41 / 100

2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं:

  1. गैरी रुवकुन
  2. जॉन जे. होपफील्ड
  3. जेफ्री ई. हिंटन

42 / 100

वर्ष 2024 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?

43 / 100

वर्ष 2024 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार किस उपलब्धि के लिए दिया गया है?

44 / 100

WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं:

45 / 100

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत ने किस बीमारी का सफलतापूर्वक उन्मूलन कर दिया है?

46 / 100

हाल ही में जारी अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण (NAFIS) 2021-22 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा जारी किया गया.
  2. NAFIS 2016-17 की तुलना में परिवारों की औसत मासिक आय में 57.6% की वृद्धि हुई है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

47 / 100

हाल ही ने जारी 19वीं ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह संयुक्त राष्ट्र के संगठनों द्वारा जारी नहीं किया जाता है.
  2. भारत को 127 देशों में 105वां स्थान दिया गया है.
  3. इस सूचकांक के स्कोर चार संकेतकों पर आधारित है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

48 / 100

स्पेसएक्स के उस रॉकेट का नाम क्या है जो हाल ही में लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद उसके पहले चरण का बूस्टर लॉन्च पैड पर वापस उतरने में सफलता प्राप्त की?

49 / 100

हाल ही में खबरों में रहा यूनिफिल (UNIFIL) किस देश में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का नाम है?

50 / 100

हाल ही में, सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने 31 MQ-9B हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) की खरीद को मंजूरी दी है. यह खरीद किस देश से किया जाएगा?

51 / 100

भारत की पहली बायोपॉलीमर प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?

52 / 100

हाल ही में संपन्न पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह 19वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन था जो हनोई में आयोजित किया गया गया था.
  2. भारत पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का के पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में हिस्सा लेता है.
  3. पहला पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन सम्मेलन 2005 में हुआ था.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

53 / 100

75वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कांग्रेस (IAC) का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया था?

54 / 100

हाल ही में संपन्न शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्ष परिषद (CHG) की बैठक 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह 23वीं बैठक थी जो इस्लामाबाद में आयोजित की गई थी.
  2. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
  3. भारत 2017 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ण सदस्य बना था.

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

55 / 100

हाल ही में चर्चा में रहे ‘समर्थक’ पोत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह दो बहुउद्देश्यीय पोत परियोजनाओं का पहला जहाज है.
  2. इसे हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

56 / 100

निम्नलिखित में से किस संगठन ने अक्तूबर 2024 में नई दिल्ली में पांचवीं वैश्विक मानक संगोष्ठी (GSS-24) का आयोजन किया था?

57 / 100

हाल ही में लॉन्च किए गए 'यूरोपा क्लिपर मिशन' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा लॉन्च किया गया है.
  2. यह यूरोपा का अध्ययन करेगा, जो बृहस्पति का उपग्रह है.
  3. यह पृथ्वी के बाहर किसी अन्य पिंड का अध्ययन करने के लिए समर्पित पहला मिशन है.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

58 / 100

हाल ही में संपन्न विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (WTSA) 2024 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था.
  2. पहली बार भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र ने WTA की मेजबानी की.
  3. यह अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) द्वारा आयोजित एक प्रमुख सम्मेलन था.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

59 / 100

हाल ही में संपन्न इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह अहमदाबाद में आयोजित किया गया था.
  2. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.
  3. यह ‘द फ्यूचर इज नाउ’ की थीम के साथ आयोजित किया गया था.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

60 / 100

149वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) सभा हाल ही में कहाँ आयोजित की गई थी?

61 / 100

आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह दो अर्थशास्त्रियों को दिया गया.
  2. यह राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर शोध के लिए दिया गया.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

62 / 100

जम्मू और कश्मीर में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रथम मुख्यमंत्री हैं.
  2. उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
  3. वर्तमान जम्मू और कश्मीर विधान सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 92 है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

63 / 100

केंद्र सरकार ने हाल ही में किन क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में तीन उत्कृष्टता केंद्र (CoE) स्थापित करने की घोषणा की है?

64 / 100

प्रथम आसियान-भारत ट्रैक 1 साइबर नीति वार्ता हाल ही में कहाँ आयोजित की गई थी?

65 / 100

हाल ही में संपन्न हैंड-इन-हैंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह तीसरा संस्करण था जो नई दिल्ली में आयोजित किया गया था.
  2. हैंड-इन-हैंड इन्वेस्टमेंट फोरम विश्व बैंक की एक पहल है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

66 / 100

हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नायब सिंह सैनी BJP के नेता और हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री हैं.
  2. राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
  3. BJP ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 48 सीटें जीतीं थीं.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन से सही हैं?

67 / 100

सुप्रीम कोर्ट में 'लेडी जस्टिस' (न्याय की देवी) की नई प्रतिमा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नई प्रतिमा के आँखों के पट्टी का रंग सफेद है.
  2. नए मूर्ति के एक हाथ में संविधान है.
  3. नई मूर्ति के एक हाथ में तराजू का प्रतीक भी है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

68 / 100

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने असम में अप्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने से संबंधित नागरिकता अधिनियम 1955 की किस धारा की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है?

69 / 100

हाल ही में चर्चा में रहे मूनलाइट लूनर कम्युनिकेशंस एंड नेविगेशन सर्विसेज (LCNS) कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा लॉन्च किया गया है.
  2. इसका उद्देश्य चंद्रमा पर संचार और नेविगेशन के लिए एक समर्पित उपग्रह लॉन्च करना है.
  3. यह चंद्रमा की कक्षा का चक्कर लगाने वाला पहला उपग्रह होगा.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

70 / 100

वैज्ञानिकों ने हाल ही में NNC2215 विकसित किया है. यह किसका एक प्रकार है?

71 / 100

हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 'ग्लिसे 229Ba' और ग्लिसे '229Bb' हैं:

72 / 100

यार्स अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस एक युद्धाभ्यास हाल ही में चर्चा में रहा है. यह युद्धाभ्यास किस देश ने आयोजित किया था?

73 / 100

ही में संपन्न 'नसीम-अल-बहर 2024' नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुए थे:

  1. भारत
  2. ओमान
  3. ईरान

74 / 100

हाल ही में संपन्न महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पराजित किया था.
  2. यह प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था.
  3. इस प्रतियोगिता में दस टीमों ने हिस्सा लिया था.

75 / 100

हाल ही में खोजा गया '2019 UO14' किस ग्रह का ट्रोजन क्षुद्रग्रह है?

76 / 100

संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता कन्वेंशन पर COP16 हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

77 / 100

इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति हैं:

78 / 100

हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन था जो कज़ान में आयोजित किया गया था.
  2. इस सम्मेलन की मेजबानी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की थी.
  3. इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

79 / 100

भारत की चौथी परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) को हाल ही में लॉन्च किया गया है. इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर में पानी में उतारा गया था.
  2. इसका नाम अरिहान रखा गया है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

80 / 100

हाल ही में चर्चा में रहे गैलेथिया खाड़ी बंदरगाह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इसे भारत के 13वें प्रमुख बंदरगाह के रूप में अधिसूचित किया गया है.
  2. इसे मेगा इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट (ICTP) के नाम से भी जाना जाता है.
  3. यह ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है.

81 / 100

निम्न में से किस राज्य को हाल ही में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 के तहत पहला पुरस्कार दिया गया है?

82 / 100

हाल ही में संपन्न 'SIMBEX-2024' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास का 31वां संस्करण था.
  2. यह कोच्चि में आयोजित किया गया.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

83 / 100

हाल ही में, वैज्ञानिकों ने तीन प्रमुख क्षुद्रग्रह परिवारों की पहचान की है. निम्नलिखित में से कौन-सा उन क्षुद्रग्रह परिवारों में से नहीं है?

84 / 100

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में किस देश को मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया है?

85 / 100

हाल ही में जारी उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा जारी किया गया है.
  2. पेरिस जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रों को 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 43 प्रतिशत की कटौती करनी होगी.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

86 / 100

हाल ही में आयोजित अंतर-सरकारी परामर्श (7वां IGC) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह भारत के प्रधानमंत्री और जर्मनी के चांसलर के बीच आयोजित किया गया.
  2. यह नई दिल्ली में आयोजित किया गया.

87 / 100

सैन्य विमान बनाने वाली भारत की पहली निजी सुविधा का हाल ही में उद्घाटन किया गया है. इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसका उद्घाटन वडोदरा में हुआ.
  2. इसका उद्घाटन भारत और स्पेन के प्रधानमंत्रियों ने किया.
  3. यह टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स है.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?

88 / 100

हाल के दिनों में चर्चा में रहे C295 विमान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसका अमेरिका की एयरबस से जुड़ी एक कम्पनी है.
  2. यह मध्यम आकार का सामरिक परिवहन विमान है.
  3. C295 विमान एयरबस और टाटा की साझेदारी में वडोदरा में बनाए जाएंगे.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

89 / 100

हाल ही में जारी रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2024 के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इसे अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया.
  2. भारत 142 देशों में से 79वें स्थान पर है.
  3. डेनमार्क ने पहला स्थान हासिल किया है.

90 / 100

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आयुष्मान वय वंदना कार्ड की शुरुआत की थी. यह संबंधित है:

91 / 100

बैलन डी’ओर फुटबॉल पुरस्कार 2024 किसने जीता?

92 / 100

दिल्ली AIIMS ने GRASSROOT क्लिनिकल ट्रायल की शुरुआत हाल ही में की है. यह किससे संबंधित है?

93 / 100

अर्न्स्ट एंड यंग (EY) द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वैश्विक व्यापारिक निर्यात में ब्रिक्स प्लस समूह की हिस्सेदारी 2026 तक G7 ब्लॉक से आगे निकल सकती है.
  2. वैश्विक व्यापारिक निर्यात में ब्रिक्स प्लस समूह की हिस्सेदारी 2023 में 23.3% थी.

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

94 / 100

हाल ही में खेले गए SAFF महिला चैम्पियनशिप 2024 किस देश ने जीती?

95 / 100

हाल ही में आयोजित अभ्यास 'वज्र प्रहार 2024' के संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त अभ्यास का 15वां संस्करण था.
  2. यह अभ्यास मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था.

96 / 100

2024-25 सत्र का दलीप ट्रॉफी निम्न में से किस टीम ने जीती है?

97 / 100

97वें अकादमी (ऑस्कर) पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए भारत की प्रविष्टि के रूप में किस फिल्म का चयन किया गया है?

98 / 100

20 सितंबर 2024 को निम्नलिखित में से किसकी 100वीं वर्षगांठ मनाई गई?

99 / 100

श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर हरिनी अमरसूर्या को नियुक्त किया है. वह श्रीलंका की हैं:

100 / 100

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने निम्न में से किस जगह L-69 और C-10 राष्ट्र समूहों की पहली संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में हाल ही में भाग लिया था?

कृपया अपना रिजल्ट चेक करें..

Your score is

The average score is 39%

Share this test!

Facebook
0%

मासिक करेंट अफेयर्स ऑनलाइन टेस्ट»
Globe Globe
सामान्यज्ञान
Plus-circled Plus-circled
गणित
Google-circles Google-circles
तर्कशक्ति
Doc-text Doc-text
अंग्रेजी