Entries by Team EduDose

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024: गोविंदराजन पद्मनाभन को पहला विज्ञान रत्न पुरस्कार

केंद्र सरकार ने 7 अगस्त को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (Rashtriya Vigyan Puraskar) 2024 की घोषणा की. वर्ष 2024 में 33 व्यक्तियों को इस राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली विभूतियों को यह पुरस्कार दिया जाता है. राष्ट्रपति […]

महाराष्ट्र में वैनगंगा-नलगंगा नदियों को जोडने की परियोजना को स्‍वीकृति

महाराष्ट्र सरकार ने वैनगंगा और नलगंगा नदियों को जोडने की परियोजना को स्‍वीकृति दी है. विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये परियोजना काफी महत्वपूर्ण है. मुख्य बिन्दु इस परियोजना में वैनगंगा से बुलढाणा जिले में वैनगंगा परियोजना तक पानी लाने और […]

महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित

महिला पहलवान विनेश फोगाट को 2024 पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया. उन्हें 7 अगस्त 2024 को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करनी थी लेकिन फोगट को उनकी श्रेणी में अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया. मुख्य बिन्दु कुश्ती के नियमों के अनुसार, यदि कोई […]

RBI की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो दर 6.5% पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC) की बैठक 6-8 अगस्त को मुंबई में हुई थी. बैठक की अध्यक्षता बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की थी. यह चालू वित्त वर्ष (2024-25) की तीसरी द्विमासिक (अगस्त-सितंबर) मौद्रिक नीति (3rd Bi-Monthly Monetary Policy) समीक्षा बैठक थी. मौद्रिक नीति समिति (MPC) में RBI के तीन […]

9 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस

प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस (International Day of the World’s Indigenous Peoples) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस, आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से मनाया जाता है. 23 दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय […]

7 अगस्त 2024: 10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व एवं आमतौर पर देश के सामाजिक आर्थिक योगदान में इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और हथकरघा को बढ़ावा देना, बुनकरों की आय को बढ़ाना और उनके गौरव में वृद्धि करना है. […]

1-7 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week- WBW) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य स्तनपान को प्रोत्साहन तथा समर्थन देना है. स्तनपान, बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण व कम लागत वाला प्रयास है. विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 की […]

6 अगस्त 2024: हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी की 79वीं वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) और जापान में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान जापान के हिरोशिमा पर इसी दिन परमाणु बम गिराया गया था. इसे मानव इतिहास में काला दिन भी कहा जाता है. इसे दिवस के रूप […]

राष्‍ट्रपति भवन में राज्यपालों के 52वें सम्मेलन  का आयोजन

राष्‍ट्रपति भवन में 2-3 अगस्त को राज्यपालों का 52वां सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन की अध्यक्षता राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने की थी. मुख्य बिन्दु इस सम्मेलन में सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल के अतिरिक्त उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री ने भाग लिया. सम्‍मेलन की कार्यसूची में तीन आपराधिक कानूनों का […]

शुभांशु शुक्ला को इसरो और नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘एक्सिओम-4’ के लिए चुना गया है. मुख्य बिन्दु अगर कैप्टन शुक्ला इस मिशन के तहत अंतरिक्ष जाते हैं तो वो भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे. राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले […]

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST वर्ग के आरक्षण में उप-वर्गीकरण की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को सुनाए अपने फैसले में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) सूची के भीतर आरक्षण प्रयोजनों के लिए उप-वर्गीकरण (सब कैटेगरी) की मंजूरी दे दी. कोर्ट ने कहा कि अब राज्य सरकार द्वारा अधिक जरूरतमंदों को फायदा देने के लिए उप-वर्गीकरण स्वीकार्य होगा. मुख्य बिन्दु यह फैसला, दविंदर सिंह […]