Entries by Team EduDose

आतिशी मार्लेना ने दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी मार्लेना ने 21 सितम्बर को दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. आतिशी के साथ ही उनकी सरकार के पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. एनसीटी दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित […]

केन्द्रीय मंत्री परिषद ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मंजूरी दी

केन्द्रीय मंत्री परिषद ने 18 सितम्बर को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ (One Nation One Election) के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया. इस उच्च स्तरीय समिति का गठन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में किया गया था. मुख्य बिन्दु एक देश एक चुनाव (ONOE) का मतलब है कि पूरे […]

21 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) मनाया जाता है. इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया गया है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना और शांति के आदर्शों को बढाना है. अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023 का मुख्य विषय (थीम) ‘शांति की […]

आठवां भारत जल सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित

आठवां भारत जल सप्‍ताह (8th India Water Week 2024) नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17-20 सितम्बर तक आयोजित किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस आयोजन का शुभारंभ किया. इस आयोजन का विषय था – समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी और सहयोग. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत […]

वित्त मंत्री ने एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितंबर को दिल्ली में एनपीएस-वात्सल्य योजना (NPS Vatsalya Scheme) का शुभारंभ किया. इस योजना में माता-पिता को पेंशन अकाउंट में निवेश कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने की सुविधा दी गई है. एनपीएस वात्सल्य योजना: मुख्य बिन्दु एनपीएस-वात्सल्य योजना योजना के तहत माता-पिता या अभिभावक अपने […]

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान-4 मिशन और वीनस ऑर्बिटर मिशन को स्‍वीकृति दी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितम्बर को चंद्रयान-4 मिशन को स्‍वीकृति दी. मंत्रिमंडल ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना को भी मंजूरी दी. दोनों मिशन को साल 2028 तक लॉन्च करने का प्लान बनाया गया है. चंद्रयान-4 मिशन: चंद्रयान-4 मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना, वहाँ की सतह से […]

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्‍नत ग्राम अभियान को स्‍वीकृति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री जनजातीय उन्‍नत ग्राम अभियान (PMJUGA) को स्‍वीकृति दी. इस अभियान में लगभग 63 हजार गांवों को शामिल किया जाएगा और इससे पांच करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभ होगा. PMJUGA: मुख्य बिन्दु इस अभियान का उद्देश्य आदिवासियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है. योजना […]

भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती

आठवीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (8th Asian Hockey Champions Trophy) 2024 भारत ने जीत ली है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रिकॉर्ड 5वीं बार यह ट्रॉफी जीती. इस ट्रॉफी का फाइनल मैच 17 सितंबर 2024 को चीन के हुलुनबुइर शहर में स्थित मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया था. इस मैच में मेजबान चीन को […]

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में चौथा नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 16-18 सितम्बर तक चौथा वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन (4th Global Renewable Energy Investor’s Meet) आयोजित किया गया था. सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसका आयोजन केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने किया था. मुख्य बिन्दु चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन (4th Global RE-Invest) में […]

17 सितम्बर: हैदराबाद मुक्ति दिवस, प्रजा पालना दिनोत्‍सवम

17 सितम्बर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ (Hyderabad Mukti Divas) मनाया गया. यह दिवस हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में ऐतिहासिक विलय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1948 में इसी दिन निजाम के दमनकारी शासन का अंत हुआ था. ‘ऑपरेशन पोलो’ के नाम से प्रसिद्ध यह दिवस पुलिस कार्रवाई का द्योतक है. हैदराबाद मुक्ति दिवस: […]