Entries by Team EduDose

आजाद हिंद फौज के पूर्व सैनिक वी गणेशन का निधन

आजाद हिंद फौज (INA) के पूर्व सैनिक वी गणेशन का 30 सितंबर को निधन हो गया है. वह 94 वर्ष के थे. वह नागपट्टनम (तमिलनाडु) जिले में वेदरण्यम के रहने वाले थे. गणेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिंद फौज में 18 साल की आयु में भर्ती हुए थे और उन्होंने सिंगापुर […]

भारत की भवानी देवी ने बेल्जियम तलवारबाजी प्रतियोगिता में महिला व्यक्तिगत वर्ग का रजत पदक जीता

भारत की भवानी देवी ने बेल्जियम के घेंट में तोरनोई सेटेलाइट तलवारबाजी प्रतियोगिता (विश्व स्तर) में महिला साबरे व्यक्तिगत वर्ग का रजत पदक जीता. 30 सितम्बर को इस प्रतियोगिता के फाइनल में भवानी देवी को अजरबेजान की बाश्ता अना ने 10-15 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता. भवानी देवी ने सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना […]

विश्व एथेलेटिक्स: अनु रानी के महिला जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

अनु रानी AAF विश्व एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के महिला जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. दोहा में आयोजित इस प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 62.43 मीटर तक जैवलिन फेंक कर 62.34 मीटर का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. इस राउंड में अनु रानी पांचवें स्थान पर रहीं.

SBI, आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा खोलने वाला पहला भारतीय बैंक बना

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मेलबर्न कार्यालय 30 सितम्बर को शुरू हो गया. इस तरह SBI पहला भारतीय बैंक हो गया है जिसकी आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा है. SBI का मेलबर्न कार्यालय विक्टोरिया और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा. यह कार्यालय राज्य की भारत […]

चीन ने 1 अक्टूबर को 70वां राष्ट्रीय दिवस मनाया

चीन ने 1 अक्टूबर 2019 को अपना 70वां राष्ट्रीय दिवस मनाया. इस दिवस के आधिकारिक समारोह की शुरुआत 30 सितम्बर को हुई थी. समारोह की शुरुआत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के संस्थापक माओ जेडोंग की संरक्षित रखी गई पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देकर की. इस अवसर पर आयोजित […]

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट के तहत तुरंत गिरफ्तारी पर रोक के फैसले को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक के अपने फैसले को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने अगस्त 2018 में दिए इस फैसले में माना था कि SC/ST एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी की व्यवस्था के चलते कई बार बेकसूर लोगों को जेल जाना पड़ता है. कोर्ट ने तुंरत गिरफ्तारी पर रोक लगाई […]

DRDO ने स्‍वदेशी उपकरणों वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 30 सितम्बर को स्‍वदेशी उपकरणों वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के भू-हमला संस्करण का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडि़सा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से किया गया. यह मिसाइल जमीनी लड़ाई में उपयोगी साबित होगी. इस मिसाइल को ज़मीन और समुद्र में स्थित प्लेटफॉर्म दोनों से दागा जा […]

नीति आयोग की स्‍कूली शिक्षा गुणवत्‍ता सूचकांक: केरल पहले और उत्तर प्रदेश अंतिम स्थान पर

नीति आयोग ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सूचकांक 2019 जारी किया है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने 30 सितम्बर को इस सूचकांक को जारी किया. आयोग द्वारा जारी किया गया यह इस तरह का पहला सूचकांक है. इस सूचकांक के जारी करने का उद्देश्य राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा बढाना है जिससे इस क्षेत्र […]

29 सितम्बर: विश्व हृदय दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने के उद्देश्य हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर जागरूकता फैलाना है. विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी. तब यह तय किया गया था कि […]

30 सितंबर: अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस बाइबल के अनुवादक सेंट जीरोम की स्मृति में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विभिन्न देशों में अनुवाद कार्य का महत्व प्रदर्शित करना है. 1991 में FIT (International Federation of Translators) ने एक […]

28 सितम्बर: विश्व रेबीज़ दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व रेबीज़ दिवस (World Rabies Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने का उद्देश्य रेबीज बीमारी की रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूकता फैलाना है. यह दिवस फ्रांस के प्रसिद्ध रसायनज्ञ और सूक्ष्मजीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पूण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है. लुई पाश्चर ने पहला रेबीज […]

भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम रखा गया

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने भारतीय गायक पंडित जसराज के नाम पर एक क्षुद्रग्रह (एस्टेरोइड) का नाम ‘पंडित जसराज’ रखा है. भारतीय शास्त्रीय गायक जसराज यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं. यह क्षुद्रग्रह वीपी 32 (नंबर-300128) है. इसका नंबर 300128, जसराज की जन्मतिथि 28 जनवरी 1930 पर रखा गया है. इसकी खोज 11 […]