Entries by Team EduDose

मैनूएल मॅरो क्रूज को क्‍यूबा के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये

क्‍यूबा में राष्‍ट्रपति मिगेल दीयास ने मैनूएल मॅरो क्रूज को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. यहाँ जनवरी 2019 में देश में नया संविधान बनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री के पद का प्रावधान किया गया है. क्‍यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्‍त्रो ने 1976 में प्रधानमंत्री का पद समाप्‍त कर दिया था. इस प्रकार […]

भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 22वीं बैठक

भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए विशेष प्रतिनिधियों की बैठक 21 दिसम्बर को नई दिल्‍ली में आयोजित की गयी. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच यह 22वीं बैठक थी. इस बैठक में भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व वहां के […]

आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर ‘इको’ करने का फैसला किया

आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर ‘इको’ (ECO) करने का फैसला किया है. ये देश हैं– बेनिन, बुर्किना फासो, गिनी-बिसाउ, आईवरी कोस्ट, माली, नाईजर, सेनेगल और टोगो. ये देश वर्तमान में ‘CFA फ्रैंक’ नाम से मुद्रा का उपयोग करते रहे थे. ‘CFA फ्रैंक’ का फ्रांसीसी उपनिवेश काल से जुड़ाव […]

भारत ने वेस्टइंडीज से एक-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती

भारत ने वेस्टइंडीज से तीन एक-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है. 22 दिसम्बर को कटक में खेले गये इस श्रृंखला की तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर यह श्रृंखला अपने नाम किया. वेस्टइंडीज़ से जीत के लिए मिले 316 रन के लक्ष्य को […]

फीफा क्लब विश्व कप 2019 फुटबॉल का खिताब लिवरपूल ने जीता

यूरोप की फुटबॉल क्लब ‘लिवरपूल’ ने फीफा क्लब वर्ल्ड (FIFA Club World Cup) 2019 कप का खिताब जीत लिया है. कतर में खेले गये इस मैच में लिवरपूल ने ब्राजील के क्लब फ्लेमेंगो को 1 गोल से हरा कर यह कामयाबी हासिल की. पहले और दूसरे हाफ में किसी भी टीम की तरफ से गोल […]

फीफा ने बेल्जियम को वर्ष 2019 की ‘सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम’ के पुरस्कार से सम्मानित किया

फुटबॉल की नियामक संस्था (फीफा) ने बेल्जियम को वर्ष 2019 की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया है. बेल्जियम को लगातार दूसरी बार इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. इससे पहले वह 2015 और 2018 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीत चुका है. बेल्जियम ने 2019 के सभी अपने 10 A-स्तर […]

चाबहार बंदरगाह के प्रबंधन समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में बैठक

चाबहार बंदरगाह के विकास और प्रबंधन समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए 20 दिसम्बर को नई दिल्ली में बैठक हुई. इस बैठक में भारत, अफगानिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने भाग लिया. इस बैठक में तीनों देशों ने इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड द्वारा दिसंबर 2018 में बंदरगाह का कामकाज संभालने के बाद हुई प्रगति […]

ब्रेग्जिट प्रस्ताव ब्रिटेन की संसद के निचले सदन में पारित हुआ

ब्रिटेन की संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने (ब्रेग्जिट) के प्रस्ताव की प्रारंभिक अनुमति दे दी. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव के पक्ष में 358 मत पड़े जबकि विरोध में 234 सांसदों ने वोट दिया. इसके साथ ही 31 जनवरी, 2020 से ईयू से […]

सेतुरमन पंचनाथन अमेरिका में प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक चुने गये

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमरीकी कंप्यूटर वैज्ञानिक सेतुरमन पंचनाथन को प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) का निदेशक चुना है. पंचनाथन फ्रांस कोर्डोवा का स्थान लेंगे, जिनका निदेशक के रूप में छह साल का कार्यकाल 2020 में समाप्त होगा. NSF एक अमरीकी सरकारी एजेंसी है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग के सभी गैर-चिकित्सा क्षेत्रों में मौलिक […]

भारत और रूस के बीच इंद्र युद्ध-अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और रूस के बीच 10 से 19 दिसम्बर तक त्रि-सेवा युद्ध-अभ्यास ‘इंद्र’ (INDRA) का आयोजन किया गया. यह अभ्यास झांसी, पुणे और गोवा में आयोजित किया गया था. इस युद्ध-अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी ताल-मेल और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा के लिए आपसी समझ को विकसित करना […]