EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

8 मई: विश्व रेडक्रास दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

विश्व रेडक्रास दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी वर्ष 2019 इस दिवस का विषय (थीम) ‘# लव’ है.

यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जॉन हेनरी डिनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. जॉन हेनरी का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था. साल 1901 में हेनरी डिनैंट को उनके मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार मिला.

रेड क्रॉस: एक दृष्टि

  • इंटरनैशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) की स्थापना 1863 में हुई थी.
  • यह संगठन सशस्त्र हिंसा और युद्ध में पीड़ित लोगों एवं युद्धबंदियों के लिए काम करती है.
  • यह उन कानूनों को प्रोत्साहित करती है जिससे युद्ध पीड़ितों की सुरक्षा होती है.
  • इसका मुख्यालय जिनीवा स्विटजरलैंड में है.
  • ICRC को दुनिया भर की सरकारों के अलावा नैशनल रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटीज की ओर से फंडिंग मिलती है.
  • सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिन्ह इस संस्था का निशान है.
  • रेड क्रॉस संस्था ने विश्व का पहला ब्लड बैंक अमेरिका में 1937 को खोला था.
  • थैलेसीमिया, कैंसर, एनीमिया, एड्स जैसी घातक बीमारियों के रोगियों की यह संस्था मदद करती है.

रेड क्रॉस की स्थापना
फरवरी, 1863 में जिनेवा में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसी सम्मेलन में दुनिया के सभी राष्ट्रों से ऐसे स्वैच्छिक संगठनों की स्थापना की अपील की गई जो युद्ध के समय बीमार और जख्मी लोगों की देखभाल करे. इस सम्मेलन में International Committee for Relief to the Wounded के नाम से एक कमिटी का गठन किया गया. बाद में इसका नाम इंटरनैशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस हो गया. गुस्तावे इसके पहले अध्यक्ष बने.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top