EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day)

प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है ताकि प्रकृति और पृथ्वी की रक्षा के लिए रचात्मक कदम उठाए जा सकें. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस लोगों, उद्यमों और समुदायों को पर्यावरण संरक्षण और प्रोत्साहन की दिशा में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है.

विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय (थीम)
हर साल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय UNEP द्वारा घोषित विशेष थीम पर फोकस करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है. इस साल यानि 2019 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘बीट एयर पॉल्यूशन’ है.
इस साल की थीम के मुताबिक पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मुंबई के भामला फाउंडेशन की सहायता से “हवा आने दो” गीत तैयार किया है. जो इस साल की थीम पर आधारित है.

#SelfiewithSapling अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस 2019 के अवसर पर केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में जन अभियान #SelfiewithSapling (सेल्फीविदसैपलिंग) लांच किया. उन्‍होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पौधा-रोपण करें और उस समय की सेल्‍फी सोशल मीडिया पर डालें.

विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्य तथ्यों पर एक दृष्टि

  • पर्यावरण की समस्या पर पहला सम्मेलन साल 1972 में स्टॉकहोम की राजधानी स्वीडन में आयोजित किया गया था.
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 119 देशों ने भाग लिया था. साल 1972 से हर साल यह दिवस 5 जून को मनाया जाता है.
  • हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी विश्व का एक अलग देश करता है, जहां औपचारिक समारोह आयोजित होते हैं. भारत ने पहली बार वर्ष 2018 के विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की मेजवानी की थी.
  • ग्लोबल वार्मिग, पिघलते ग्लेशियर, धरती का बढ़ता तापमान और वायु प्रदूषण के कारण बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण औऱ वायु प्रदूषण को कम करने के उपाय पर जोर दिया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को ही अवैध, गैरकानूनी और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Fight Against IUU Fishing) भी मनाया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top