EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

26 अप्रैल: विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस 2019

प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को विश्वभर में विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य बौद्धिक संपदा के अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट इत्यादि) के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस 2019 का विषय

इस वर्ष यानी 2019 के विश्व बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस का मुख्य विषय (थीम) है– रीच द गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्टस्. (Reach Gold: Intellectual Property (IP) And Sports).

विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र के विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने वर्ष 2000 में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी. WIPO की स्थापना 14 जुलाई, 1967 को हुई थी. इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है.

राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति

  • भारत ने राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति 2016 में स्वीकार की थी. जिसका मुख्य उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
  • केरल कृषि विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ (IPR Cell) को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार-2019के लिए चुना गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top