भारत न्यूजीलैंड को पराजित कर टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 का विजेता बना
भारत, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का विजेता बना है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया.
भारत टी-20 विश्व कप तीसरी बार जीतने वाला पहला देश है. भारत टी-20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतने वाला देश भी बन गया है.
टी-20 विश्व कप 2026: मुख्य बिन्दु
- यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था जिसमें कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था.
- फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित कर ट्रॉफी का विजेता बना.
- भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवरों में मात्र 159 रन बना पाई.
- फाइनल में जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे विश्व कप में संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.
- प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को और दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पराजित किया था.
