मणिपुर में युम्नाम खेमचंद सिंह ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
मणिपुर में 4 फरवरी 2026 को लगभग एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन को समाप्त कर दिया गया है और युम्नाम खेमचंद सिंह ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
शपथ ग्रहण समारोह
- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युम्नाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
- मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इम्फाल स्थित लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
- भारतीय जनता पार्टी के नेमचा किपगेन और एनपीएफ की लोसी दिखो ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
- मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 तक है.
राष्ट्रपति शासन की समाप्ति
- तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था और राज्य विधानसभा निलंबित कर दी गई थी.
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 356(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 4 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति शासन हटाने की अधिसूचना जारी की.
- राज्य में शांति बहाली और एक चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार की वापसी के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया.
