भारत ने SFDR तकनीक का सफल परीक्षण किया
भारत ने हाल ही में SFDR (Solid Fuel Ducted Ramjet) तकनीक का सफल परीक्षण है. यह तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा करती है जिनके पास हवा-से-हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने की क्षमता है.
SFDR तकनीक क्या है?
- मिसाइलें अपने साथ ईंधन और उसे जलाने के लिए ऑक्सीडाइजर (Oxidizer) दोनों ले जाती हैं, जिससे मिसाइल भारी हो जाती है.
- SFDR एक ‘एयर-ब्रीदिंग’ (Air-breathing) इंजन तकनीक है. यह मिसाइल उड़ान के दौरान वायुमंडल से ही ऑक्सीजन लेती है.
- इसे अपने साथ भारी ऑक्सीडाइजर नहीं ले जाना पड़ता, इसलिए इसमें अधिक ईंधन भरा जा सकता है. इससे मिसाइल की रेंज (दूरी) और स्पीड दोनों बहुत बढ़ जाती हैं.
- यह तकनीक मिसाइल को बहुत तेज गति (ध्वनि की गति से कई गुना ज्यादा) से उड़ने में मदद करती है.
- इस तकनीक को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित किया गया है.
