प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की आधिकारिक यात्रा संपन्न की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 और 8 फरवरी 2026 को मलेशिया के आधिकारिक यात्रा पर थे. यह वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा थी. अगस्त 2024 में दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership – CSP) स्थापित होने के बाद यह उनकी पहली मलेशिया यात्रा थी.

मलेशिया 2026 में आसियान (ASEAN) की अध्यक्षता कर रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के लिए बेहद रणनीतिक मानी जा रही है.

यात्रा के मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच कुआलालंपुर में द्विपक्षीय वार्ता हुई.
  • इस वार्ता में दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • भारत ने मलेशिया में एक नया महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) और यूनिवर्सिटी मलाया में तिरुवल्लुवर चेयर स्थापित करने की घोषणा की.

प्रमुख समझौते

  • दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को मजबूत करने के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए.
  • भारत के UPI और मलेशिया के PayNet के बीच लिंकेज स्थापित करने पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन आसान हो जाएगा.
  • साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान और खुफिया जानकारी साझा करने पर विशेष जोर दिया गया.
  • आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, स्वास्थ्य सेवा, और व्यावसायिक शिक्षा (TVET) में सहयोग के समझौते हुए.
  • दोनों देशों ने व्यापारिक लेनदेन के लिए भारतीय रुपया (INR) और मलेशियाई रिंगित (MYR) के उपयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई.
  • ‘आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते’ (AITIGA) की समीक्षा को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया ताकि द्विपक्षीय व्यापार को और गति मिल सके.