देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा-आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन
भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का उद्घाटन हाल ही में किया गया है. इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 15 फरवरी 2026 को महात्मा मंदिर गांधीनगर गुजरात में किया था.
मुख्य बिन्दु
- यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो सरकारी राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ‘डिजिटल रुपया’ का उपयोग करता है.
- यह पहल भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सहयोग से शुरू की गई है.
- इस प्रणाली में लाभार्थियों को उनके डिजिटल वॉलेट में ‘डिजिटल रुपया’ (CBDC) के रूप में टोकन मिलते हैं. इन टोकन में राशन की वस्तु का नाम, मात्रा और कीमत की सटीक जानकारी होती है.
- लाभार्थी स्मार्टफ़ोन के माध्यम से QR कोड या फ़ीचर फ़ोन के माध्यम से आधार आधारित OTP का उपयोग करके उचित दर की दुकानों (FPS) पर भुगतान कर सकते हैं.
- यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि सब्सिडी का पैसा केवल राशन खरीदने के लिए ही इस्तेमाल किया जा सके.
अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ
- उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने ‘अन्नपूर्ति’ (Annapurti) ग्रेन ATM का भी शुभारंभ किया.
- यह मशीन मात्र 35 सेकंड में 25 किलो अनाज वितरित कर सकती है. यह वजन, कीमत और गुणवत्ता में 100% सटीकता सुनिश्चित करती है.
- यह 24/7 चालू रह सकती है, जिससे राशन की दुकानों पर लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी.
