भारत 2030 में राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा

भारत वर्ष 2030 में 24वें राष्ट्रमंडल खेलों (XXIV Commonwealth Games – CWG) की मेजबानी करेगा. यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

मुख्य बिन्दु

  • इसका आयोजन वर्ष 2030 में अहमदाबाद (गुजरात) में किया जाएगा. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) ने हाल ही में अहमदाबाद को 2030 खेलों की मेजबानी के लिए चुना है.
  • भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) की मेजबानी की थी. 2030 में मेजबानी मिलने से, भारत दो बार CWG की मेजबानी करने वाला चौथा देश बन जाएगा. यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा CWG की दो बार मेजबानी कर चुके हैं.
  • वर्ष 2022 का CWG बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित किया गया था. वर्ष 2026 के CWG विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना था, लेकिन मेजबानी से हट जाने के कारण अब CGF नए मेजबान की तलाश कर रहा है.