न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली

  • न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
  • उन्होंने न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई का स्थान लिया है, जो 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे.
  • मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा.
  • वह पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुके हैं.