छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार और प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित के समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार (6th National Water Awards) 2024 और प्रथम जल संचय जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार वितरित किए.
यह भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता देने के लिए आयोजित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है.
प्रमुख विजेता
इन पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ श्रेणी के विजेता इस प्रकार रहे:
- प्रथम पुरस्कार: महाराष्ट्र
- द्वितीय पुरस्कार: गुजरात
- तृतीय पुरस्कार: हरियाणा
प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार
- इसी समारोह में पहली बार ‘प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ भी प्रदान किए गए, जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले को जन-भागीदारी के उत्कृष्ट मॉडल के लिए प्रथम पुरस्कार (श्रेणी 1) मिला. ₹2 करोड़
- वर्षा जल संग्रहण (Rainwater Harvesting) और ‘कैच द रेन’ अभियान में जन सहभागिता का उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया. बाड़मेर जिले को पुरस्कार की राशि ₹2 करोड़ प्रदान किया गया.
- इस पुरस्कार की शुरुआत सितंबर 2024 में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ (JSA: CTR) के तहत की गई थी.
