ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत का सबसे सफल प्रदर्शन
24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप (24th Asian Archery Championships) 2025 हाल ही में ढाका, बांग्लादेश में आयोजित हुआ था. यह भारत के लिए अब तक का सबसे सफल प्रदर्शन था.
मुख्य बिन्दु
भारत ने 6 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 10 जीते. पदक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर रहा. यह प्रदर्शन एशियाई तीरंदाजी के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.
भारत के स्वर्ण पदक विजेता
- अंकिता भकत (महिला व्यक्तिगत रिकर्व)
- धीरज बोम्मादेवरा (पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व)
- पुरुष रिकर्व टीम (अतनु दास, राहुल, यशदीप भोगे)
- ज्योति सुरेखा वेन्नम: (कंपाउंड वर्ग में व्यक्तिगत और महिला टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता)
