विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  • 12वीं विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Para Athletics Championships) 2025 का आयोजन 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में किया गया था. भारत ने पहली बार इसकी मेजबानी की.
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीते. पदक तालिका में भारत ने 10वें स्थान पर रहा.
  • यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जापान के कोबे में 2024 में था. जिसमें भारत ने 17 पदक (6 स्वर्ण, 5 रजत, 6 कांस्य) जीते थे.
  • पदक तालिका में पहले स्थान पर ब्राजील रहा. ब्राजील ने 15 स्वर्ण, 20 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 44 पदक जीते.
  • 13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य सहित कुल 52 पदक के साथ चीन दूसरे और 9 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
  • चीन कुल 52 पदकों के साथ पदक जीतने के मामले में सबसे आगे रहा, लेकिन 13 स्वर्ण पदकों के साथ वह दूसरे स्थान पर रहा (पदक तालिका की रैंकिंग में स्वर्ण पदकों को प्राथमिकता दी जाती है).

विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: पदक तालिका

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1ब्राजील1520944
2चीन13221752
3ईरान92516
4नीदरलैंड83112
5पोलैंड82616
6कोलंबिया710421
7ग्रेट ब्रिटेन751325
8इटली71311
9अमेरिका691227
10भारत69722