भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025 का आयोजन
भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025 5 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया.
कोंकण-2025: मुख्य तथ्य
- आयोजक देश: भारत (भारतीय नौसेना) और यूनाइटेड किंगडम (रॉयल नेवी)
- आयोजन का समय: 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025
- आयोजन का स्थान: भारत के पश्चिमी तट के निकट (पश्चिमी हिंद महासागर)
- उद्देश्य: दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना.
- महत्वपूर्ण पहलू: यह अभ्यास पहली बार दोनों देशों के विमानवाहक पोत युद्ध समूहों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया.
- संयुक्त वाहक स्ट्राइक अभ्यास: भारतीय नौसेना और यूके रॉयल नेवी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करते हुए, अपना पहला संयुक्त वाहक स्ट्राइक समूह अभ्यास (Combined Carrier Strike Group exercise) आयोजित किया।
अभ्यास के चरण
अभ्यास कोंकण-2025, दो चरणों में आयोजित किया गया:
- बंदरगाह चरण: इसमें पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक दौरा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल थे, जिसका उद्देश्य कर्मियों के बीच आपसी समझ को मजबूत करना था.
- समुद्री चरण: इसमें जटिल समुद्री परिचालन ड्रिल शामिल थे, जो वायु-रोधी, सतह-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध पर केंद्रित थे.
द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण
- द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण भारत और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास है.
- यह अभ्यास ‘भारत-यूके विजन 2035’ में उल्लिखित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप, सुरक्षित, खुले और मुक्त समुद्रों को सुनिश्चित करने की दोनों राष्ट्रों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है.