नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विजेताओं की घोषणा हाल ही में की गई थी. इन विजेताओं को औपचारिक रूप से पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किए जाएँगे, जो अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है.
नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की सूची
चिकित्सा
- चिकित्सा या फिजियोलॉजी का नोबेल पुरस्कार मैरी ब्रुन्को (अमेरिका), फ्रेड राम्सडेल (अमेरिका) और शिमोन सगागुची (जापान) को दिया गया है.
- उन्हें यह पुरस्कार प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) पर उनके शोध के लिए दिया गया. यह खोज सफेद रक्त कोशिकाओं की पहचान से जुडी है.
- वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार इस खोज के लिए दिया गया है कि प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर पर आक्रमण करने की कोशिश कर रहे हजारों विभिन्न सूक्ष्मजीवों से हमारी रक्षा कैसे करती है.
- यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा.
भौतिकी
- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क (अमेरिका), मिशेल एच डेवोरेट (फ़्रांस) और जॉन एम मार्टिनिस (अमेरिका) को दिया गया है.
- उन्हें यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन की खोज के लिए मिला है, जो बिजली की रफ्तार वाले सुपर कंप्यूटर बनाने में सहायक होगा.
- यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा.
रसायन विज्ञान
- रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम याघी (अमरीका) को संयुक्त रूप से दिया गया है.
- तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार धातु-कार्बनिक ढाँचे के विकास (development of metal–organic frameworks) के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है.
- धातु-कार्बनिक ढाँचे (MOFs) छिद्रपूर्ण (Porous) पदार्थ होते हैं जो धातु आयनों को कार्बनिक (Organic) अणुओं से जोड़कर बनाए जाते हैं.
- यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा.
साहित्य
- हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई (Laszlo Krasznahorkai) को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया.
- उन्हें सम्मोहक और दूरदर्शी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है, जो विनाशकारी आतंक के बीच कला की शक्ति की पुष्टि करते हैं.
- लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई हंगरी के एक प्रमुख लेखक हैं, जो अपने गहन काव्यात्मक गद्य, लंबे और जटिल वाक्यों, तथा मानवीय जीवन की नाजुकता और सामाजिक पतन जैसे विषयों को उजागर करने के लिए जाने जाते हैं.
- लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई की महत्वपूर्ण कृतियों में सैटनटैंगो और द मेलनकोली ऑफ रेजिस्टेंस शामिल हैं.
शांति (Peace)
- नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को प्रदान किया गया है.
- उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए उनके अथक संघर्ष के लिए दिया गया है.
अर्थशास्त्र
- अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel) तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकिर (अमेरिका), फिलिप अघियन (फ़्रांस) और पीटर हॉविट (कनाडा) को दिया गया है.
- उन्हें यह सम्मान ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने’ के लिए दिया गया है.
- जोएल मोकिर को ‘तकनीकी प्रगति के माध्यम से निरंतर विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान’ करने के लिए पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा दिया जाएगा.
- पुरस्कार राशि का शेष आधा हिस्सा फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से ‘रचनात्मक विनाश (Creative Destruction) के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत’ पर उनके काम के लिए दिया जाएगा.