भारत को सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार 2025
सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ISSA पुरस्कार 2025 भारत को प्रदान किया गया है. यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) द्वारा मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम (WSSF) 2025 में दिया गया.
पुरस्कार के मुख्य बिंदु
- भारत सरकार की ओर से केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया. भारत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है.
- भारत को यह पुरस्कार भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज के तेजी से विस्तार के लिए दिया गया है.
- भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19% से बढ़कर 2025 में 64.3% तक पहुंच गया है, जिससे 94 करोड़ से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है.
- यह उपलब्धि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे ई-श्रम पोर्टल, और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) व कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) जैसे संस्थानों के माध्यम से समावेशी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रयासों को वैश्विक मान्यता देती है.
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA)
- अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association) सामाजिक सुरक्षा संस्थानों और सरकारी विभागों को एक साथ लाने वाला एक प्रमुख वैश्विक संगठन है.
- यह दुनिया भर में सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के प्रशासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए काम करता है.
- इसकी स्थापना 1927 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के तत्वावधान में की गई थी और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है.